न्यूजीलैंड के खिलाफ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे विराट कोहली, पीछे छूट जाएंगे महान क्रिकेटर पोंटिंग और सहवाग

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे विराट कोहली, पीछे छूट जाएंगे महान क्रिकेटर पोंटिंग और सहवाग


टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग का एक प्रचंड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े हुए हैं. विराट कोहली जब 11 जनवरी 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेलने उतरेंगे तो उनके पास एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह ODI सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी तक खेली जाएगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे विराट कोहली

विराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के दौरान एक शतक और जड़ देते हैं, तो वह रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे. विराट कोहली ऐसे में रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


पीछे छूट जाएंगे पोंटिंग और सहवाग

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं. विराट कोहली ने भी अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं. यानी एक शतक और जड़ते ही विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा 7 सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक ठोकने वाले बल्लेबाज

1. वीरेंद्र सहवाग – 23 ODI मैचों में 6 शतक

2. रिकी पोंटिंग – 50 ODI मैचों में 6 शतक

3. विराट कोहली – 26 ODI मैचों में 6 शतक

4. सचिन तेंदुलकर – 41 ODI मैचों में 5 शतक

5. सनथ जयसूर्या – 45 ODI मैचों में 5 शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में विराट कोहली का बेस्ट स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का बेस्ट स्कोर नाबाद 154 रन है. विराट कोहली ने 23 अक्टूबर 2016 को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए ODI मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 134 गेंदों में नाबाद 154 रनों की पारी खेली थी. विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 1 छक्का लगाया था. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच 7 विकेट से जीता था.

विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI रिकॉर्ड

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 ODI मैचों में 55.23 की औसत से 1657 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. बता दें कि विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब भारत का यह धाकड़ बल्लेबाज सिर्फ वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में ही खेलता है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने अभी तक 308 मैचों में 58.46 की औसत से 14557 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान वनडे में 53 शतक और 76 अर्धशतक जमाए हैं.



Source link