Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

करैरा SBI में केवाईसी चूक से खाते से अवैध निकासी: एक ही नाम की दो महिलाओं के कारण गड़बड़ी, 10 साल पुराने खाते से 30 हजार उड़ाए – Shivpuri News

Madhya Pradesh Samachar28/12/2025
करैरा SBI में केवाईसी चूक से खाते से अवैध निकासी:  एक ही नाम की दो महिलाओं के कारण गड़बड़ी, 10 साल पुराने खाते से 30 हजार उड़ाए – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के करैरा में एक बैंक की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां भारतीय स्टेट बैंक की करैरा शाखा पर एक ही नाम की दो महिलाओं के कारण एक खाताधारक के 10 साल पुराने बचत खाते से ₹30,074 की अवैध निकासी का आरोप लगा है। पीड़िता ने इस संबंध में

.

शिकायतकर्ता ममता साहू ने बताया कि उनका बचत खाता वर्ष 2015 में भारतीय स्टेट बैंक की करैरा शाखा में खोला गया था और यह नियमित रूप से संचालित हो रहा था।

आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने नाम की समानता के कारण किसी अन्य ममता साहू के नाम से सक्रिय कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, उनके आधार, पैन और मोबाइल नंबर को खाते से हटाकर दूसरी महिला के दस्तावेज लिंक कर दिए गए। इस प्रक्रिया में पति का नाम, जन्मतिथि और अन्य पहचान संबंधी विवरणों का सही मिलान नहीं किया गया, जो केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

दस्तावेजों में इस बदलाव के बाद खाते से कुल ₹30,074 की राशि निकाल ली गई। ममता साहू का कहना है कि यह पूरी निकासी उनकी जानकारी और सहमति के बिना हुई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

ममता साहू ने अपनी शिकायत में बैंक शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों और मैनेजर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने और निकाली गई राशि की भरपाई की मांग की है।

Source link

Tagged Due to negligence of the bank, the account was changed and the money was withdrawn.

Post navigation

⟵ न्यू ईयर से पहले माधव टाइगर रिजर्व में बांधवगढ़ से आया नया मेहमान, अब और बढ़ेगा जंगल सफारी का रोमांच
विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का समापन: शिवराज ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया, खुद बल्ला थामकर शॉट लगाया – Vidisha News ⟶

Related Posts

बुंदेलखंड राज्य बनाने ‘याचना नहीं अब रण होगा’ नारा लगाया:  वकीलों की ‘जन आक्रोश रथ यात्रा’ दमोह पहुंची, कहा- अलग स्टेट से ही पिछड़ापन दूर होगा – Damoh News
बुंदेलखंड राज्य बनाने ‘याचना नहीं अब रण होगा’ नारा लगाया: वकीलों की ‘जन आक्रोश रथ यात्रा’ दमोह पहुंची, कहा- अलग स्टेट से ही पिछड़ापन दूर होगा – Damoh News

दमोह में गुरुवार रात ‘जन आक्रोश रथ यात्रा’ पहुंची, जहां अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने…

शिक्षक और उनके बेटे से 10 लाख की ठगी:  सोने का बताकर पीतल के सिक्के थमा दिए, कुक्षी थाने में शिकायत – kukshi News
शिक्षक और उनके बेटे से 10 लाख की ठगी: सोने का बताकर पीतल के सिक्के थमा दिए, कुक्षी थाने में शिकायत – kukshi News

आलीराजपुर के नानपुर गांव के एक शिक्षक रामेश्वर वानी और उनके बेटे पीयूष वानी से सोने के पुराने सिक्के देने…

MPBSE MP Board Exam Admit Card Class 12th Released @ Madhya Pradesh (MP) Online – mpbse.nic.in | छात्रों को लगातार 3 घंटे मास्क लगाए रहने का अभ्यास करने की सलाह जारी, स्कूलों को सैनिटाइज किया जाने लगा

पानी की बॉटल से लेकर घर से लोंग और काली मिर्च तक साथ लाने को कहा गया मंगलवार से हायर…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories