मारपीट और मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार
वेंकटनगर पुलिस चौकी ने ट्रक चालक से मारपीट और मोबाइल छीनने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश साहू और शोभित रौतेल के रूप में हुई है, जो ग्राम बलभद्रपुर, थाना जैतपुर, जिला शहडोल के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को न्या
.
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू ने बताया कि यह घटना 15 दिसंबर की रात करीब 11 बजे वेंकटनगर में हुई थी। फरियादी रामनरेश यादव (29), निवासी ग्राम कर्री तुलबुल, थाना पसान, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़), अपने ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीआर 9130 से लकड़ी लोड कर ओपीएम अमलाई जा रहे थे।
आरोपियों ने छिना 6500 रुपए का मोबाइल
रात लगभग 11 बजे, बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया। उन्होंने रामनरेश यादव को ट्रक से नीचे उतरवाया और उनका 6500 रुपए का मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने रामनरेश के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की, फिर मौके से फरार हो गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान, साइबर सेल की मदद से वेंकटनगर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में राकेश साहू (25) और शोभित रौतेल (28) ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी राकेश साहू से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और फरियादी का 6500 रुपये का मोबाइल जब्त किया। दूसरे आरोपी शोभित रौतेल से मोबाइल में लगी सिम कार्ड बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अनूपपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।