दूसरी औरत के साथ… पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर ने की बेवफाई! पत्नी सानिया का छलका दर्द, बताई तलाक की बड़ी वजह

दूसरी औरत के साथ… पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर ने की बेवफाई! पत्नी सानिया का छलका दर्द, बताई तलाक की बड़ी वजह


Pakistan Cricketer Imad Wasim Divorce: पाकिस्तान के एक और स्टार क्रिकेटर पर बेवफाई का दाग लगा है. जी हां, ये आरोप कोई और नहीं बल्कि उनकी बेगम ने लगाया है. पाक के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए पत्नी से अलग होने की घोषणा की थी. उन्होंने तलाक की वजह नहीं बताई थी और साथ ही प्रशंसकों से अपनी निजता का सम्मान करने की अपील की थी. खैर, अब उनकी एक्स वाइफ सानिया अशफाक के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने 6 साल की शादी टूटने के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम की पत्नी सानिया अशफाक ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस तलाक की वजह कोई दूसरी औरत है. बता दें कि इमाद और सानिया ने 26 अगस्त 2019 को इस्लामाबाद में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं. 6 साल तक साथ रहने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दर्द को बयां किया है.

इमाद वसीम ने पत्नी को दिया धोखा?

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर  इमाद वसीम की एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि एक पत्नी और मां के रूप में उन्होंने मुश्किलों के बावजूद अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखी, लेकिन तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण आखिरकार उनका तलाक हो गया.  सानिया ने यह चौंकाने वाला दावा भी किया कि कोई इमाद से शादी करना चाहती है.

इमाद वसीम की बेगम सानिया अशफाक ने लिखा, ”मैं गहरे दर्द से भरी हुई ये बातें लिख रही हूं. मेरा घर बिखर गया है और मेरे बच्चे अपने पिता से वंचित हो गए हैं. मैं तीन बच्चों की मां हूं, जिनमें एक पांच महीने का शिशु भी शामिल है जिसे अभी तक उसके पिता की गोद नहीं मिली है. ये वो कहानी नहीं है जिसे मैं साझा करना चाहती थी, लेकिन चुप्पी को कभी कमजोरी नहीं समझना चाहिए.”

सानिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा कि कई शादियों की तरह, हमारी शादी में भी मुश्किलें आईं, फिर भी यह चलती रही. मैं एक पत्नी और मां के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाती रही और अपने परिवार को बचाने के लिए पूरी कोशिश की. अंततः इस शादी के टूटने का कारण एक तीसरी महिला का दखल था, जिसका इरादा मेरे पति से शादी करना था, और यही हमारे पहले से ही संघर्षरत रिश्ते के लिए आखिरी झटका साबित हुआ.

इमाद वसीम ने तलाक पर क्या कहा था?

पत्नी के इस सनसनीखेज खुलासे से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने भी एक बयान जारी कर तलाक के बारे में दुनिया को जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि बहुत सोच-विचार के बाद और पिछले कुछ वर्षों में अनसुलझे बार-बार होने वाले विवादों के कारण, मैंने तलाक के लिए अर्जी दी है. बच्चों के संबंध में, मैं उनका पिता बना रहूंगा और उनकी पूरी जिम्मेदारी से देखभाल करता रहूंगा. आपकी समझ और सम्मान के लिए धन्यवाद. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि किसी भी भ्रामक बात पर विश्वास न करें और उसमें शामिल न हों. इस निजी मामले में किसी को भी बदनाम करने या शामिल करने के किसी भी प्रयास का, यदि आवश्यक हुआ, तो उचित कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से निपटा जाएगा.

इमाद वसीम का क्रिकेट करियर

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम ने पिछले साल दिसंबर में दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उन्होंने रिटायरमेंट से यू-टर्न लिया था, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. इमाद वसीम ने पाकिस्तान के लिए 55 वनडे और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें उन्होंने छह अर्धशतकों सहित 1,540 रन बनाए. बाएं हाथ के स्पिनर ने पाकिस्तान के लिए 117 विकेट भी लिए, जिनमें दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है. वो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की विजयी टीम का भी हिस्सा थे.

ये भी पढ़ें: 412 रन, 60 चौके-छक्के लेकिन एक भी… INDW vs SLW मैच में हुआ अजूबा, महिला क्रिकेट में पहली बार बना ये रिकॉर्ड



Source link