डीकॉक ने फोड़े 47 गेंदों में 77 रन, लगातार दूसरे मैच में सनराइजर्स को बोनस

डीकॉक ने फोड़े 47 गेंदों में 77 रन, लगातार दूसरे मैच में सनराइजर्स को बोनस


Last Updated:

SA20 Quinton de Kock: क्विंटन डीकॉक की 77 रन की पारी और एडम मिल्ने के चार विकेट से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 48 रन से हराकर एसए20 में लगातार दूसरा बोनस अंक हासिल किया.

ख़बरें फटाफट

क्विंटन डिकॉक

गक्बेरहा (दक्षिण अफ्रीका): आक्रामक बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 47 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 48 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया. सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 188 रन बनाए.

प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम इसके जवाब में 18 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगातार दूसरे मैच में बोनस अंक हासिल किया और उसके अब 10 अंक हो गए हैं. प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम दो मैच के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई है.



Source link