WPL से पहले UP वॉरियर्स को मिला धोखा, नहीं खेलेगी स्टार पेसर, किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

WPL से पहले UP वॉरियर्स को मिला धोखा, नहीं खेलेगी स्टार पेसर, किया रिप्लेसमेंट का ऐलान


UP वॉरियर्स को महिला प्रीमियर लीग (WPL) से महीनेभर पहले धोखा मिला. टीम की मीडियम-पेसर तारा नॉरिस WPL 2026 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. अब यूपी की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की चार्ली नॉट को को साइन किया है. तारा नॉरिस 2026 ICC महिला T20 विश्व कप क्वालीफायर के लिए USA की नेशनल टीम में चुने जाने के कारण महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीज़न के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. यह क्वालीफायर 18 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक नेपाल में होना है.

चार्ली नॉट को 10 लाख में किया साइन

UP वॉरियर्ज़ ने आने वाले WPL के चौथे सीज़न के लिए अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर नॉट को अपनी टीम में शामिल किया है. नॉट को उनके रिजर्व प्राइस INR 10 लाख में साइन किया गया है और वह WPL में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं. इंटरनेशनल लेवल पर अनकैप्ड होने के बावजूद, नॉट के पास काफी टॉप-लेवल का अनुभव है, क्योंकि वह महिला बिग बैश लीग (WBBL) के छह सीज़न और द हंड्रेड के दो सीज़न में खेल चुकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


बैटिंग में भी शानदार

नॉट एक हाई-रेटेड युवा ऑलराउंडर हैं, वह बल्ले से अपनी सॉलिड टेक्निक, अनुशासित ऑफ-स्पिन और सभी डिपार्टमेंट में योगदान देने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं. UP वॉरियर्ज़ के COO, क्षेमल वाइंगणकर ने तारा के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया और नॉट के टीम में शामिल होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘हम तारा को उनके इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं. हम चार्ली नॉट का UP वॉरियर्ज़ में स्वागत करते हुए उत्साहित हैं. वह एक होनहार ऑलराउंडर हैं जिनके पास सभी डिपार्टमेंट में योगदान देने और प्रभाव डालने का कौशल और स्वभाव है.’

ये भी पढ़ें.. फिलिप्स ने जड़ा 2025 का सबसे अजूबा छक्का, अचानक लेफ्टी बन खेला करिश्माई शॉट; VIDEO

एलिस पेरी भी नहीं खेलेंगी WPL

सिर्फ तारा ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने भी पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए WPL 2026 से नाम वापस ले लिया है. उनकी जगह उनकी संबंधित फ्रेंचाइजी ने दूसरे खिलाड़ियों को शामिल किया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पेरी की जगह सायली सतघरे को टीम में शामिल किया है. सत्घरे, जो घरेलू स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व करती हैं और पहले गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, 30 लाख रुपये की अपनी रिज़र्व कीमत पर RCB में शामिल होंगी. तीन बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड की जगह ऑस्ट्रेलियाई अलाना किंग को टीम में शामिल किया है.



Source link