INDW vs SLW: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में लड़खड़ाती नजर आ रही थी. स्मृति मंधाना रेस्ट पर थीं, शेफाली वर्मा का जादू नहीं चला तो हरमनप्रीत कौर श्रीलंकाई टीम के सामने रोड़ा बन गईं. उन्होंने मैच विनिंग हाफ सेंचुरी ठोककर टीम को 15 रन से रोमांचक जीत दिलाई. भारत सीरीज को 5-0 से क्लीन किया. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे.
बिखरा टीम का टॉप ऑर्डर
भारत ने महज 5 के स्कोर पर शेफाली वर्मा (5) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद डेब्यूटेंट जी कमलिनी (12) भी पवेलियन लौट गईं. आलम ये रहा कि टीम इंडिया ने 77 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अमनजोर कौर के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 61 रन जोड़ते हुए भारतीय पारी को संभाला. अमनजोत 18 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 68 रन बनाए. इनके अलावा, अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 27 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 175 तक पहुंचा दिया.
श्रीलंका की 2 गेंदबाजों का कमाल
विपक्षी टीम के लिए रश्मिका सेवंदी, कविशा दिलहारी और चामरी अथापथु ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि निमाशा मदुशानी ने 1 विकेट हासिल किया. इसके जवाब में शानदार शुरुआत के बावजूद श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन ही बना सकी. श्रीलंका ने 7 के स्कोर पर कप्तान चामरी अथापट्टू (2) का विकेट गंवा दिया था. यहां से हसिनी परेरा ने इमेशा दुलानी के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 79 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 86 के स्कोर तक पहुंचा दिया.
ये भी पढे़ं.. ‘Ro-Ko को जबरन दिलाया गया संन्यास..’ उथप्पा ने सुलझा दी गुत्थी, चौंकाने वाला दावा
हसिनी की शानदार पार
हसिनी 42 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि दुलानी ने 39 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. जिसमें 8 चौके शामिल थे. वहीं, रश्मिका सेवंदी ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, किसी अन्य बल्लेबाज ने दहाई के आंकड़े को नहीं छुआ. भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, अरुधंति रेड्डी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट हासिल किया. भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीतने के बाद श्रीलंका को अगले मैच में 7 विकेट से मात दी थी. इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे मैच को 8 विकेट से जीतने के बाद अगला मुकाबला 30 रन से अपने नाम किया था.