एमपी से अमेरिका जाने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे: एमपी से हर महीने लगभग 2 हजार लोग जाते हैं बी1 और बी2 वीजा पर; वीजा शुल्क हुआ महंगा – Indore News

एमपी से अमेरिका जाने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे:  एमपी से हर महीने लगभग 2 हजार लोग जाते हैं बी1 और बी2 वीजा पर; वीजा शुल्क हुआ महंगा – Indore News



मध्य प्रदेश से अमेरिका जाने वाले लोगों को अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। अमेरिकी सरकार ने गैर-अप्रवासी वीजा शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 जनवरी से लागू हो जाएगी। बिजनेस और टूरिस्ट वीजा कैटेगरी (B-1/B-2) का शुल्क 185 डॉलर से बढ़कर सीधा 472 डॉलर

.

ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि अमेरिका के वीजा के लिए अलग-अलग केटेगरी है। एमपी के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर से हर महीने लगभग 2 हजार लोग अमेरिका जाने के लिए B-1 और B-2 वीजा मांगते हैं। इनमें इंदौर के यात्रियों की संख्या एक हजार तक होती है। आवेदन शुल्क बढ़ने के कारण पारिवारिक और बिजनेस डेलीगेशन का यात्रा शुल्क बढ़ जाएगा।

22 हजार रुपए तक महंगी होगी वीजा फीस

अभी तक स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका जाने वाले छात्र को 18 से 19 हजार रुपए शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब स्टूडेंट को 39 से 40 हजार रुपए चुकाने होंगे। एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि अमेरिका ने वीजा पर 250 डॉलर तक की ‘वीजा इंटीग्रिटी फीस’ को जोड़ा गया है। इस कारण अब हर आवेदन के साथ खर्च का बोझ पहले से कई गुना बढ़ गया है। इंदौर से बड़ी संख्या में जाने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव सीधा असर छोड़ने वाला है।

स्टूडेंट पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

वीजा शुल्क में वृद्धि का सबसे अधिक असर स्टूडेंट और टूरिस्ट पर पड़ेगा। हर माह इंदौर से 400 से 500 और भोपाल से 200 से 300 स्टूडेंट और टूरिस्ट यूएस वीजा के लिए आवेदन करते हैं। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक एमपी के 5 हजार से ज्यादा लोगों का यूएसए का वीजा 1 साल से ज्यादा समय से पेंडिंग है। बीते कुछ सालों से यूएस आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या इतनी हो गई है कि सबसे ज्यादा बी 1 और बी 2 वीजा के लिए परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

वीजा महंगा होने का अमेरिका में रह रहे लोगों पर फिलहाल कोई असर नहीं

वीजा शुल्क अधिक होने का अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अमेरिका के टेक्सॉस शहर में रह रहे इंदौर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकुश वर्मा ने बताया कि वह कोरोना के पहले अमेरिका गए थे। अंकुश ने बताया कि अमेरिका में रहने या वीजा को लेकर फिलहाल तो कोई समस्या नहीं है। मुझे कुछ दिनों पहले ही यह जानकारी मिली है कि अमेरिका ने अब वीजा शुल्क महंगा कर दिया है। हालांकि अभी तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन जिनका वीजा खत्म हो जाएगा और उन्हें रिन्यू कराना पड़ेगा उन्हें अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

वीजा कैटेगरी पुराना शुल्क (डॉलर में) नया शुल्क (डॉलर में)
बिजनेस/टूरिस्ट (B-1/B-2) 185 472
स्टूडेंट (F-1) 185 470
एक्सचेंज विजिटर (H-1B) 185 470
स्किल्ड वर्कर (L-1) 205 505
असाधारण योग्यता (O) 205 455
एथलीट/आर्टिस्ट (P) 205 455
ट्रेडर/इन्वेस्टर (E-1/E-2) 315 435
फिऑन्से (K-1) 265 435
रिलीजियस वर्कर (R-1) 205 435
क्रू मेंबर्स (C/D) 265 435



Source link