नेपानगर में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ खत्म: 7 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों को मेडल-सर्टिफिकेट मिले – Burhanpur (MP) News

नेपानगर में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ खत्म:  7 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों को मेडल-सर्टिफिकेट मिले – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के नेपानगर स्थित नेहरू स्टेडियम में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय खेल स्पर्धा मंगलवार शाम समापन हुई। इस आयोजन में 7 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सभी

.

यह स्पर्धा कर्म, जन्म भूमि सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ह्रदयेश दीक्षित की प्रेरणा और नेपा मिल के सहयोग से आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी में खेल भावना को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रिले रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वॉलीबॉल शामिल थीं। छात्रों ने इन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में श्रीराम गुरुकुल के छोटे बच्चों ने मलखंभ और रोप क्लाइंबिंग का प्रदर्शन किया। खड़कोद गुरुकुल के आदिवासी बच्चों ने सुरेश चौधरी गुरुकुल के व्यवस्थापक और प्राचार्य के निर्देशन में गेड़ी डांस, मलखंभ और योगासन रोप का प्रदर्शन किया।

विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी स्कूलों को एलसीडी पैड दिए गए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विवेक वर्मा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और गणमान्य उपस्थित

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राम अलागेसन (मुख्य महाप्रबंधक तकनीकी नेपा लिमिटेड) और कार्यक्रम अध्यक्ष हृदयेश उपाध्याय उपस्थित रहे। सुरेंद्र मेहता (उप महाप्रबंधक), ज्ञानेश्वर खैरनार (वरिष्ठ प्रबंधक), और बैतूल से आए विशेष अतिथि अजीज खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप श्रीवास्तव ने किया।

देखिए तस्वीरें…



Source link