रोहित-कोहली के बाद अब NEXT GEN की बारी… VHT में दिखेगा टीम इंडिया के कप्तान का जलवा

रोहित-कोहली के बाद अब NEXT GEN की बारी… VHT में दिखेगा टीम इंडिया के कप्तान का जलवा


Vijay Hazare Trophy 2025: दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली बाद टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी विजय हजारे ट्रॉफी में उतरने वाले हैं. इन दो अनुभवियों के बाद अब अगली पीढ़ी भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इस टूर्नामेंट में उतर सकते हैं. कीवियों के खिलाफ पहला वनडे मैच 11 जनवरी को होना है. गिल उसकी तैयारी के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले हैं.

पंजाब के लिए दो मैचों में उतरने वाले हैं गिल

क्रिकबज के मुताबिक, शुभमन गिल के 3 और 6 जनवरी को जयपुर में सिक्किम और गोवा के खिलाफ पंजाब के मैचों में खेलने की उम्मीद है. पंजाब ग्रुप सी में मुंबई के साथ है. वह अभी तीन मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है. दो मैच खेलने के बाद गिल अपनी स्टेट टीम छोड़कर भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए 7-8 जनवरी को बड़ौदा में इकट्ठा होगी.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर का क्या होगा… कुर्सी रहेगी या जाएगी? 48 घंटे में दूसरी बार हेड कोच के सपोर्ट में उतरा BCCI

6-8 जनवरी को खेलेंगे जडेजा

गिल के अलावा केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जडेजा ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) को यह भी बताया है कि वह 6 और 8 जनवरी को सर्विसेज और गुजरात के खिलाफ मैच खेलेंगे. सौराष्ट्र अपने लीग मैच कर्नाटक के अलूर में खेल रहा है और अभी तीन मैचों में से एक जीत हासिल की है. वह आठ टीमों के ग्रुप में छठे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें: 2025 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग-11! स्टीव स्मिथ OUT, तेम्बा बावुमा कप्तान, भारत के 3 खिलाड़ी सेलेक्ट

राहुल के खेलने की पुष्टि नहीं

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने केएल राहुल के खेलने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके 3 और 6 जनवरी को अहमदाबाद में त्रिपुरा और राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैचों में खेलने की संभावना है. कर्नाटक ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है. टीम ने तीन मैचों में 100% जीत का रिकॉर्ड बनाए रखा है.



Source link