पुलिस को न्यू दमोह में रविवार को कचरे के ढेर में लाश मिली थी।
दमोह के न्यू दमोह में रविवार को कचरे के ढेर में मिले शव के मामले में पुलिस ने बुधवार रात खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह प्रेम प्रसंग का मामला था जिसमें मृतक ने प्रेमिका के घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
.
आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर घर से तीन किलोमीटर दूर शव रात के अंधेरे में कचरे के ढेर में फेंक दिया था। अगले दिन गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
दोनों आठ साल से प्रेम प्रसंग में थे
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान बटियागढ़ निवासी सूरज बंसल के रूप में हुई है। उसकी प्रेमिका कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी महिला थी, जो दिल्ली में काम करती थी। दोनों के बीच पिछले 8 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
महिला के बच्चों से हुआ था विवाद
मृतक सूरज बंसल का महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। वह कोई काम नहीं करता था और शराब पीता था, जिस कारण महिला के बड़े बेटे और एक नाबालिग बेटे को आपत्ति थी। शनिवार को उनके बीच विवाद भी हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, जब घर के सभी सदस्य काम पर गए थे, तभी सूरज बंसल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।