Last Updated:
10th Board Exam Preparation Tips: बोर्ड परीक्षा 2026 को देखते हुए कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए SST की तैयारी की प्रभावी रणनीति बताई गई है, जिसमें कहानीनुमा अध्ययन, नक्शा कार्य और सही उत्तर लेखन पर जोर दिया गया है.
अनुज गौतम, सागर: साल 2026 का वेलकम होते ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि अब एग्जाम के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई. 5 फरवरी से दसवीं की परीक्षाएं शुरू हो रही है यानी कि अब 35 दिन से भी कम समय शेष रह गया है. लेकिन दसवीं की पढ़ाई करने वाले बच्चों को मैथ्स इंग्लिश के बाद सबसे ज्यादा जिस सब्जेक्ट में परेशानी होती है. वह सामाजिक विज्ञान यानी की एसएसटी होता है तो आज हम बताएंगे कि बच्चे एसएसटी की तैयारी कैसे करें और 100 में से 100 नंबर लाकर अपनी मेरिट लिस्ट में जगह बनाएं.
सागर जिले के अलग-अलग स्कूलों में पिछले 40 सालों से बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक शीतल चंद्र जैन बताते हैं कि अगर इस सब्जेक्ट के जो कठिन चैप्टर होते हैं उनको कहानियों के अंदाज में पढ़ाया जाए तो बच्चों को याद भी जल्द होता है और भूलते भी नहीं है और वह ऐसा वर्षों से करते आ रहे हैं इसके लिए उन्हें साल 2007 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला था.
सबसे पहले तो इसके लिए शिक्षकों को इसके लिए माइंडसेट बनाना पड़ता है कि वह आज अपने विद्यार्थियों के लिए क्या देने वाले हैं इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से कहानी नुमा अंदाज में पढ़ाया तो बच्चों के लिए काफी लाभदायक होता है.
मेरा मानना है कि अगर शिक्षकों के द्वारा सही रणनीति से बच्चों को पढ़ाया जाए तो वह कितने ही कमजोर हो, आसानी से पास हो सकते हैं और जो होनहार है वह मेरिट में जगह बना सकते हैं. जिन बच्चों का कोर्स पूरा हो गया है अब उनके मस्तिष्क में ब्लूप्रिंट तैयार रहना चाहिए जिसमें उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि कौन से चैप्टर से कितने नंबर का प्रश्न आने वाला है उसे हिसाब से तैयारी करें जिन चैप्टर से ज्यादा अंकों के प्रश्न आने हैं उन पर फोकस बढ़ाएं बार-बार रिवीजन करें लिखकर देखें सुंदर राइटिंग में लिखें.
पढ़ने के साथ-साथ लिखने के तरीकों पर भी ध्यान देना होता है बच्चों को ग्राफ के माध्यम से लिखना चाहिए शिक्षकों को भी इस पर जोर देना चाहिए. जैसे किसी प्रश्न में किसी चीज की विशेषताएं पूछी हैं तो बच्चे एक पैराग्राफ में लिख देते हैं लेकिन अगर उसको ग्राफ के माध्यम से पॉइंट में लिखे अच्छे से तो फिर उसको पूरे नंबर मिलते हैं.
यह एसएसटी में एक महत्वपूर्ण बिंदु होता है चार नंबर का आता है नक्शा भरने के लिए उसमें गिनती के पॉइंट है नदियां के बारे में पूछेंगे या बांधों के बारे में पूछेंगे या खदानों को लेकर पूछेंगे या जो चार पांच बड़े महानगर है. उनके बारे में पूछेंगे अगर पिछले कुछ सालों के पेपर के पैटर्न को चेक करें तो वही चीज रिपीट होती है. एसएसटी में नक्शे के नंबर को फ्री के नंबर माने जाते हैं. थोड़ी सी मेहनत कर लो तो फ्री के नंबर मिल जाते हैं. यदि दो नंबर का क्वेश्चन आ रहा है तो उसमें कभी भी 30 शब्द से ज्यादा नहीं लिखना हैं.
बच्चे क्या करते हैं चार नंबर के प्रश्नों को 30 शब्द में लिखते हैं दो नंबर के प्रश्न में विस्तार से लिख देते हैं. जिससे समय वेस्ट होता है . अगर बच्चों को अच्छी तरीके से तैयारी करवाई जाए तो वह निर्मित नहीं होते हैं और पूरे नंबर ले जाते हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें