Last Updated:
Bhopal News: भोपाल में कोलार की अमरनाथ कॉलोनी में अजीब चोर गिरफ्तार किया गया. ये चोर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर पहनता था. चोरी के दौरान श्रमिक कार्ड गिरा, पुलिस ने घर से दबोचा. फिर जो बातें सामने आईं आपको हैरान करेंगी. जानें मामला…
रिपोर्ट: रमाकांत दुबे
Bhopal News: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र की अमरनाथ कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना ने महिलाओं में दहशत फैला दी है. पुलिस ने दीपेश अंकित नामक युवक को गिरफ्तार किया, जो रातोंरात घरों में घुसकर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता था. उन्हें खुद पहनकर चैन की नींद सोता था. मंगलवार की रात आरोपी एक डेरी संचालक के घर में घुसा, लेकिन भागते समय उसका श्रमिक कार्ड गिर गया. इसी कार्ड से पुलिस को आरोपी की पहचान हुई और बुधवार दोपहर उसके घर से दबोच लिया गया.
पुलिस जांच में पता चला कि दीपेश ने पिछले कुछ दिनों में कम से कम दो घरों को निशाना बनाया था. घटना वाली रात वह बालकनी से चढ़कर घर में दाखिल हुआ और महिलाओं के सूखते कपड़ों से अंडरगारमेंट्स चुरा लिए. जब पुलिस उसके कमरे में घुसी, तो आरोपी चोरी के कपड़े पहनकर सो रहा था. हिरासत में लेने पर हलचल मच गई, लेकिन उसे शांतिपूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया. कोलार थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी. जांच के लिए उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.
कई घटनाएं घटीं, पर रिपोर्ट नहीं!
क्षेत्र की कई महिलाओं ने पहले भी ऐसी चोरियों की शिकायत की थी, लेकिन वे दर्ज नहीं हुईं, जिसके कारण पुलिस अब तक कोई आधिकारिक बयान देने से बच रही है. एक पीड़ित महिला ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “रात को बालकनी में कुछ हलचल सुनाई दी, लेकिन डर के मारे चुप रही. अब तो सावधानी बरतनी पड़ेगी.” विशेषज्ञों का मानना है कि यह फेटिशिज्म से जुड़ा मामला हो सकता है, जो मानसिक स्वास्थ्य समस्या दर्शाता है.
पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि ऐसी घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट करें. कोलार क्षेत्र में अब गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि ऐसी विकृत मानसिकता वाले अपराधों पर लगाम लगे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे ‘अजीबोगरीब चोर’ बता रहे हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें