ग्वालियर के मुरार निवासी रिटायर्ड कोल इंडिया कर्मचारी रमेश सिंह भदौरिया के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अकाउंट से पांच लाख रुपए निकालने का प्रयास हुआ। दो दिन पहले उनके मोबाइल पर तीन मैसेज आए, जिनमें यह ट्रांजैक्शन दिखाया गया।
.
रमेश ने तुरंत बैंक पहुंचकर अकाउंट ब्लॉक करवा लिया। उन्होंने बताया कि उनके पास कोई OTP नहीं आया और न ही उन्होंने किसी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक किया। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर ई-जीरो प्लेटफॉर्म पर FIR दर्ज कराई। पुलिस का अनुमान है कि यह वारदात कार्ड क्लोनिंग के जरिए हुई है।
2 लाख का ट्रांजैक्शन रुका
अकाउंट ब्लॉक होने से लगभग दो लाख रुपए का ट्रांजैक्शन रोक दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि यह राशि पंजाब के लुधियाना स्थित SBI अकाउंट में ट्रांसफर हुई है। अब पुलिस टीम उस अकाउंट की पड़ताल के लिए लुधियाना भेजी जा रही है।