मंदसौर में एक कार सहित 7 चोरी की बाइक जब्त: दलौदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार – Mandsaur News

मंदसौर में एक कार सहित 7 चोरी की बाइक जब्त:  दलौदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार – Mandsaur News



मंदसौर जिले की दलौदा पुलिस ने चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चार पहिया वाहन सहित कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

.

बीते कुछ दिनों से दलौदा थाना क्षेत्र में वाहन चोरों की सक्रियता बढ़ गई थी और एक के बाद एक चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। चोरी इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नटराज पिता नारायण कंजर (उम्र 19 वर्ष) निवासी अरनिया कंजर डेरा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से थाना दलौदा क्षेत्र से चोरी की गई एक चार पहिया वाहन और सात मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, विगत दिनों में चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान गठित टीम ने आरोपी की संभावित स्थानों पर तलाश की और विश्वसनीय सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस को आशंका है कि इससे जुड़े अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।



Source link