हमारे यहां IPL… मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने निकाला तो बौखलाया बांग्लादेश, गुस्से में लेने जा रहा बड़ा फैसला

हमारे यहां IPL… मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने निकाला तो बौखलाया बांग्लादेश, गुस्से में लेने जा रहा बड़ा फैसला


IPL Broadcast in Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते रिश्ते का असर अब खेल पर भी देखने को मिल रहा है. शनिवार को बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाने का निर्देश दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी BCCI के निर्देश का पालन करते हुए मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया. 16 दिसंबर को हुए आईपीएल 2026 ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान इकलौते ऐसे बांग्लादेशी खिलाड़ी थे, जिन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने भाव दिया. बाएं हाथ के पेसर को KKR ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.

मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल से यूं छुट्टी होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी तिलमिला गया है. ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि BCB ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उनके मैच को भारत के बाहर श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग है. हालांकि, इसपर अभी आईसीसी का आधिकारिक बयान नहीं आया है. बौखलाहट में बांग्लादेश एक और बड़ा कदम उठाने की प्लानिंग कर रहा है.

बांग्लादेश में नहीं दिखेगा IPL?

Add Zee News as a Preferred Source


बांग्लादेश सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल ने पहले ही मांग की है कि उनके देश के टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं, जैसा कि पाकिस्तान के मामले में है. तेवर दिखाते हुए नजरुल ने यह भी कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (आई एंड बी) के सलाहकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण निलंबित कर दिया जाए.

आसिफ नजरुल ने कहा, ”मैंने सूचना एवं प्रसारण सलाहकार से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण भी बैन किया जाए. किसी भी परिस्थिति में हम बांग्लादेशी क्रिकेट, क्रिकेटरों या स्वयं बांग्लादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. गुलामी के दिन अब समाप्त हो चुके हैं.

मुस्तफिजुर रहमान ने क्या कहा?

आईपीएल 2026 ऑक्शन में 9.20 करोड़ में बिके और फिर लीग से हटाए जाने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान का बयान भी सामने आया है. शनिवार को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्तफिजुर ने कहा कि अगर वे मुझे रिलीज कर देते हैं, तो मैं कुछ नहीं कर पाउंगा. 

मुस्तफिजुर रहमान का टी20 करियर

मुस्तफिजुर रहमान उन चुनिंदा बांग्लादेशी खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला है. बाएं हाथ के पेसर अभी तक मेगा इवेंट में 5 टीमों के लिए खेल चुके हैं. मुस्तफिजुर ने IPL में अब तक 60 मुकाबले खेले हैं और 28.44 की औसत से 65 विकेट चटकाए हैं. वहीं, ओवरऑल बात करें तो बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने 315 T20 में 402 विकेट झटके हैं.

ये भी पढ़ें: मुस्तफिजुर हुए IPL से बाहर तो पाकिस्तान के रास्ते चला बांग्लादेश, भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार? ये है प्लान

 



Source link