शहर के वार्ड -19 अंतर्गत आने वाली पाटनी कॉलोनी में इन दिनों खाली प्लाटों में गंदा एवं सीवर-युक्त पानी जमा होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों के अनुसार आसपास के कई मकानों का पानी निकासी की समुचित व्यवस्
.
नालियों के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी चक्की नालियों के सहारे बहते हुए पास के खाली प्लाटों में भर जाता है। लगातार पानी जमा रहने से वहां दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों एवं बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में शीघ्र पक्की नालियों का निर्माण कराया जाए तथा खाली प्लाटों में जमा गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। साथ ही नियमित सफाई कराकर क्षेत्र को राहत दिलाई जाए। राधा बाई, निवासी पाटनी कॉलोनी