MPESB Exam Calander 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट है. MPESB ने साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. जिसमें साल के दौरान होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी गई है. अगर आपने भी आवेदन किया है तो आप अपनी परीक्षा की संभावित तिथि जान सकते हैं और फिर उसी के मुताबिक तैयारी की प्लानिंग कर सकते हैं.
इस परीक्षा कैलेंडर में मध्य प्रदेश में जनवरी से दिसंबर 2026 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं और एलिजिबिलिटी एग्जाम का संभावित शेड्यूल बताया गया है.
एमपी MPESB परीक्षा कैलेंडर 2026
• ग्रुप-1 सब-ग्रुप-2 भर्ती परीक्षा- 10 फरवरी, 2026
• आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा- 18 फरवरी, 2026
• ग्रुप-5 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती- फरवरी 2026
• जेल प्रहरी / क्षेत्र रक्षक भर्ती- मार्च 2026
• हॉस्पिटल असिस्टेंट ग्रेड-IV भर्ती- मार्च 2026
• ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 भर्ती- अप्रैल 2026
• ग्रुप-3 सब इंजीनियर संयुक्त भर्ती- अप्रैल 2026
• ADDET (पशुपालन) प्रवेश परीक्षा- मई 2026
• ANMTST (नर्सिंग ट्रेनिंग) प्रवेश परीक्षा- मई 2026
• PNST और GNMTST (नर्सिंग) प्रवेश परीक्षा- जून 2026
• प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) प्रवेश परीक्षा- जून 2026
• मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा- जुलाई 2026
• प्राइमरी स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा- अगस्त 2026
• ग्रुप-2 सब-ग्रुप-2 भर्ती- सितंबर 2026
• ग्रुप-4 असिस्टेंट ग्रेड-3 संयुक्त भर्ती- सितंबर 2026
• पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा- अक्टूबर 2026.
MPESB परीक्षा टाइमटेबल 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
• esb.mp.gov.in पर MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
• होमपेज पर, एग्जाम शेड्यूल पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा जिसमें 2026 का एग्जाम शेड्यूल होगा.
• जिस परीक्षा में आपकी रुचि है, उसे देखें और रेफरेंस के लिए तारीखें नोट कर लें.
• बाद में देखने के लिए कैलेंडर डाउनलोड करें और सेव करें.
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने यह भी साफ किया है कि यह परीक्षा कैलेंडर अस्थायी है. सटीक तारीखें, आवेदन कार्यक्रम और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से अलग से बताए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट पाने और विस्तृत विज्ञापन देखने के लिए नियमित रूप से MPESB वेबसाइट पर आते रहें.