25 साल से अमर है Adam Gilchrist का ये धांसू रिकॉर्ड, 2 बार बेहद करीब आकर फेल हो गए ट्रेविस हेड, वरना रच देते इतिहास

25 साल से अमर है Adam Gilchrist का ये धांसू रिकॉर्ड, 2 बार बेहद करीब आकर फेल हो गए ट्रेविस हेड, वरना रच देते इतिहास


AUS vs ENG 5th Test: इन दिनों सिडनी में एशेज सीरीज 2025-26 का आखिरी टेस्ट चल रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में ओपनर ट्रेविस हेड ने 166 गेंदों पर 163 रनों की पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 1 छक्का था. यह पारी कई मायनों में खास रही, लेकिन ट्रेविस हेड एशेज सीरीज के एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ब्रेक करने से चूक गए, जो पिछले 25 साल से अमर है. यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम है. 2001 में बने इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं तोड़ सका.

एडम गिलक्रिस्ट का 25 साल पुराना जिस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की यहां बात हो रही है, वह एशेज में सबसे तेज 150 रन पूरे करने का है. हेड ने सिडनी टेस्ट में यह आंकड़ा पार करने के लिए 152 गेंदें ले लीं, जबकि गिलक्रिस्ट ने सिर्फ 141 गेंदों पर यह रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा था. हेड अगर 140 गेंदों पर 150 रन बना लेते तो यह रिकॉर्ड टूट जाता, लेकिन उन्होंने 12 गेंदें ज्यादा खेल लीं और इस तरह वह बेहद करीब आकर इसे तोड़ने में असफल रहे.

गिलक्रिस्ट ने 20 चौके और 5 छक्के उड़ाकर बनाया था रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने 2001 में बर्मिंघम में सिर्फ 141 गेंदों पर 150 रन ठोक इतिहास रचा था. गिलक्रिस्ट उस वक्त बल्लेबाजी करने आए थे, जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 336/5 था. उन्होंने क्रीज पर आते ही चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 143 गेंदों में 152 रन ठोक डाले थे, जिसमें 20 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 576 रनों पर पारी घोषित की थी. उस मैच में कंगारू टीम पारी के अंतर से जीतने में सफल हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source


एशेज में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 150 रन

141 – एडम गिलक्रिस्ट, बर्मिंघम 2001

143 – ट्रेविस हेड, ब्रिस्बेन 2021

152 – जैक क्रॉली, मैनचेस्टर 2023

152 – ट्रेविस हेड, सिडनी

2026 2 बार करीब आकर फेल हो गए ट्रेविस हेड

एशेज में सबसे कम गेंदों पर 150 रन बनाने के मामले में गिलक्रिस्ट टॉप पर हैं, जबकि हेड दूसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में हेड का नाम दो बार है. वह साल 2021 में 143 गेंदों पर 150 रन बना चुके हैं. उस वक्त वह सिर्फ 3 गेंदें ज्यादा खेल गए थे, वरना गिलक्रिस्ट का यह धांसू रिकॉर्ड ब्रेक कर देते. इस बारयानी 2026 में उन्होंने 12 गेंदें ज्यादा खेल लीं. मतलब 2 बार बेहद करीब आकर हेड फेल हुए. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले सालों में कौन सा खिलाड़ी गिलक्रिस्ट का यह रिकॉर्ड तोड़ पाता है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, रोहित का दोस्त बना कप्तान, एक पारी में 19 छक्के उड़ाने वाला ओपनर भी लौटा





Source link