Electrical staff and teachers credit organization gave relief to members | विद्युत कर्मचारी व शिक्षक साख संस्था ने सदस्यों को पहुंचाई राहत

Electrical staff and teachers credit organization gave relief to members | विद्युत कर्मचारी व शिक्षक साख संस्था ने सदस्यों को पहुंचाई राहत


खरगोन6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों को सम्मानित किया।

  • विद्युत कर्मचारियों को दीपावली पर लाभांश व रिटायर्ड शिक्षक सदस्यों को 5 हजार निधि मिलेंगे

कोरोना काल में जिले की दो सहकारी संस्थाओं जिला विद्युत कर्मचारी सहकारी साख संस्था व शिक्षक सहकारी संस्था ने अपने सदस्यों के लिए साधारण सभा में सुकूनदायक घोषणाएं की है। विद्युत कर्मचारियों को दीपावली पर 25 प्रतिशत का लाभांश मिलेगा। जबकि शिक्षक सहकारी संस्था रिटायर्ड सदस्यों को 5 हजार निधि व निधन पर 50 हजार रुपए श्रद्धा निधि देने की घोषणा की है।

पहली संस्था : 55 लाख का लाभ मिला, 25 प्रतिशत बांटेंगे

जिला विद्युत कर्मचारी सहकारी साख संस्था की 36वीं साधारण सभा अध्यक्ष गजेंद्र गीते व संचालक व मार्गदर्शक एलएन मालवीय की मौजूदगी में हुई। अध्यक्ष ने वार्षिक लेखा जोखा बताते कहा कि संस्था ने 55.11 लाख रुपए का लाभ अर्जित किया है। दीपावली पर 25 प्रतिशत लाभांश व जमा अमानत पर ब्याज अधिकतम 5000 रुपए का भुगतान करेंगे। गिरीश गुप्ता, विजय यादव, सच्चिदानंद गुप्ता, अतींद्र मोहन वर्मा ने सुझाव रखे। कोरोना को देखते हुए मेधावी सम्मान समारोह निरस्त किया गया। सेवानिवृत्त पूरण जायसवाल, कड़वा यादव, सुखदेव शोभाराम मंडलेश्वर का शाॅल भेंट कर सम्मान किया।

दूसरी संस्था : नए भवन में संस्था लगेगी, श्रद्धानिधि 50 हजार देंगे

शिक्षक सहकारी संस्था की 25वीं साधारण सभा में मेधावी बच्चों व 19 सेवानिवृत्त सदस्यों का मुख्य अतिथि डीईओ केके डोंगरे व प्राचार्य दिवाकर शाक्य व संतोष दुबे ने सम्मान किया। अध्यक्ष लच्छीराम इंगले ने कहा कि 3% तक ब्याज दरें घटाई है। संस्था ने अपना भवन क्रय कर लिया है। अगले साल तक यह नए भवन में संचालित होगी। सदस्यों को रजत जयंती उपहार देंगे। राष्ट्रीय स्तर खेल में चयनित बच्चों को सम्मान करेंगे। सदस्य की सेवानिवृति पर सम्मान निधि 5 हजार व निधन पर श्रद्धा निधि 50 हजार देंगे। प्रबंधक गोकुल कुशवाह ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। इस दौरान उपाध्यक्ष रमेशचंद्र पाटीदार, दिलीप दुबे आदि थे।



Source link