भिंड में सीजन की सबसे सर्द रात: पारा 4.9 डिग्री पहुंचा, दतिया से भी ज्यादा ठंड; दिन का तापमान 15.5 डिग्री – Bhind News

भिंड में सीजन की सबसे सर्द रात:  पारा 4.9 डिग्री पहुंचा, दतिया से भी ज्यादा ठंड; दिन का तापमान 15.5 डिग्री – Bhind News



भिंड जिला इन दिनों कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिन और रात दोनों का तापमान तेजी से गिरा दिया है। इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात बुधवार को दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दिन में भी ठंड

.

जनवरी की शुरुआत से ही भिंड में सर्दी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। बीते एक सप्ताह तक बादल और घने कोहरे के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। मंगलवार को आसमान साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवाएं 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिनभर हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी का अहसास होता रहा।

बुधवार को सुबह कोहरा तो नजर नहीं आया, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सूर्यदेव की कुनकुनी धूप का इंतजार दिनभर बना रहा, पर धूप नहीं निकलने से लोगों में मायूसी दिखी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भिंड का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दतिया जिले से 0.6 डिग्री कम रहा। दतिया का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों तक दतिया का तापमान भिंड से कम था, लेकिन अब स्थिति उलट गई है। भिंड और ग्वालियर का तापमान लगभग समान बना हुआ है, जबकि मुरैना का तापमान भिंड से भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में सर्दी और जोर पकड़ सकती है, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

एक नजर में मौसम का हाल

  1. आज का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
  • भिंड: न्यूनतम 4.9 | अधिकतम 15.5
  • दतिया: न्यूनतम 5.5
  • ग्वालियर: भिंड के आसपास
  • मुरैना: भिंड से कम
  1. सर्दी की वजह
  • पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं
  • हवा की रफ्तार 10–12 किमी प्रति घंटा
  • बादल और धूप की कमी

3. आगे कैसा रहेगा मौसम

  • आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना
  • दिन के तापमान में और गिरावट संभव
  • सुबह-शाम ठिठुरन ज्यादा रहेगी



Source link