What Happens if Bangladesh deny to play in India T20 World Cup 2026: अगले महीने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है. मेगा इवेंट के लिए आईसीसी ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है, हालांकि इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया है. दरअसल, इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव का माहौल है. ऐसे में बीसीसीआई ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर का रास्ता दिखा दिया. मुस्तफिजुर को 16 दिसंबर को हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्हें रिलीज कर दिया गया है.
BCCI के इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बौखलाया हुआ है. पहले तो यूनुस सरकार ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया. यहां तक तो फी भी ठीक था, लेकिन अब BCB आईसीसी से ये मांग कर रहा है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में उनके सभी मुकाबले भारत से शिफ्ट कर श्रीलंका में कर दी जाए.
आईसीसी ने BCB को दी वार्निंग
रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश की इस मांग को ठुकरा दिया है. ऐसे में अगर BCB अपनी जिद्द पड़ अड़े रहता है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस लेता है तो उन्हें बड़ी सजा मिल सकती है. बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप में पहले भी ऐसा हो चुका है जब, दो टीमों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मेजबान देश में खेलने से इनकार किया था. आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में आईसीसी का नियम क्या है और इससे किसे फायदा और नुकसान होता है.
1996 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने की थी गलती
1996 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में हुआ था. तब उस समय की दो पावरफुल टीमें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने आईसीसी से पंगा लिया था. दोनों ने श्रीलंका में सुरक्षा का हवाला देते हुए वहां खेलने से इनकार किया था. इस फैसले के पीछे कोलंबो के सेंट्रल बैंक में हुआ बम धमाका था, जिसमें 91 लोग मारे गए और 1400 घायल हुए। हालांकि श्रीलंका और आईसीसी ने उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की थी, फिर भी दोनों टीमों ने मैच न खेलने का विकल्प चुना.
श्रीलंका को हुआ था बंपर फायदा
1996 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की इस गलती का फायदा होस्ट श्रीलंका को हुआ था. आईसीसी के नियम के अनुसार श्रीलंका को दोनों मैचों में वाक ओवर मिल गया था. आसान भाषा में समझें तो ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में श्रीलंका को विजेता घोषित करते हुए उन्हें फ्री में अंक मिल गए थे. दिलचस्प बात ये है कि इस फैसले के चलते श्रीलंका ने एक भी मैच खेले बिना ही क्वार्टर फाइनल के लिए स्वतः क्वालीफाई कर लिया. अर्जुन रणतुंगा के नेतृत्व वाली टीम ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा भी किया था.
अगर बांग्लादेश भी इनकार करता है तो क्या होगा?
अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी आईसीसी के फैसले के खिलाफ जाता है और भारत में होने वाले मुकाबले खेलने से इनकार करता है तो उनके साथ भी 1996 वर्ल्ड कप वाला नियम अपनाया जाएगा. इसका मतलब है कि जिस टीम के खिलाफ भारत में उनका मैच है, उन्हें विजेता (वाकओवर के तहत) घोषित कर अंक मिल जाएगा. हालांकि, बांग्लादेश ये गलती नहीं करना चाहेगा. देखना दिलचस्प होगा कि BCB का अगला कदम क्या होता है.
ये भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने फिर दिखा दी औकात! मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर दिया जहरीला बयान, बांग्लादेश को खोखला समर्थन