जबलपुर में एक सनकी आशिक ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए जब पड़ोस में रहने वाला युवक आया तो आरोपी ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना पनागर थाना के ग्राम कंदराखेड़ा की है। लोगों ने घेरकर आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। युवक का नाम सूर्या ठाकुर है। वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। शुक्रवार को 20 वर्षीय युवती खेत पर काम करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान गांव में ही रहने वाला सूर्या ठाकुर आ गया। उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। युवती के दोनों हाथों में चोट आई है। शोर सुनकर पड़ोस में ही रहने वाला विशाल कोल आ गया। उसने युवती को बचाने की कोशिश की। सूर्या उस पर भी चाकू से हमला कर फरार हो गया। आरोपी पहले भी कर चुका है छेड़छाड़ विशाल और प्रिया की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों ने सारी घटना बताई तो ग्रामीणो नें घेराबंदी करते हुए आरोपी सूर्या को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इससे पहले भी उसने छेड़खानी कर चुका है, उसे समझाने की कोशिश भी की गई, पर वह नहीं माना, और उसका लगातार छेड़खानी करने का सिलसिला जारी रखा। घायल हालत में युवती परिजन और विशाल के साथ पनागर थाना पहुंची, जहां दोनों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पनागर थाना पुलिस ने आरोपी सूर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार करते हुए थाने लेकर आई। कुछ दिनों पहले भी दर्ज कराई थी शिकायत युवती का कहना है कि उसने कुछ दिनों पहले भी पनागर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर भी गई थी, पर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज करवाते हुए तलाश कर रही थी। पनागर थाने में पदस्थ प्रियंका मेहरा का कहना है कि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों घायलों का इलाज भी करवाया जा रहा है।
Source link