Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- अब दमोह में रुकने वाली ट्रेनों की संख्या 13 हो गई
साल के पहले दिन 1 जनवरी से मदार जंक्शन से कोलकत्ता के बीच वीकली ट्रेन शुरू हो रही है। वहीं 7 जनवरी से दरभंगा से अहमदाबाद के बीच वीकली ट्रेन शुरू होगी। जिससे जिले वासियों को राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात आने-जाने के लिए सुविधा मिल जाएगी। इस संबंध में रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन दोनों ट्रेनों के शुरू होने से अब दमोह में रुकने वाली ट्रेनों की संख्या 13 हो गई है।
स्टेशन प्रबंधक जेएस मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 09607 कोलकत्ता- मदार जंक्शन ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को आएगी। जो दमोह में दोपहर 12.33 बजे आएगी और 5 मिनिट के स्टॉपेज के बाद 12.35 बजे रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09608 मदार जंक्शन- कोलकत्ता प्रत्येक मंगलवार को दमोह आएगी। इस गाड़ी के दमोह में आने का समय दोपहर 1.58 बजे है। गौरतलब है कि मदार जंक्शन अजमेर के आगे वाला स्टेशन है। इस ट्रेन के चालू होने से यात्रियों को सीधे अजमेर जाने की सुविधा मिल जाएगी।
वहीं गाड़ी संख्या 05559 दरभंगा-अहमदाबाद प्रत्येक मंगलवार को दमोह आएगी। यह गाड़ी दमोह में दोपहर 2.18 बजे आएगी एवं दो मिनट के स्टॉपेज के बाद 2.20 बजे रवाना हो जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 05560 अहमदाबाद-दरभंगा ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.18 बजे दमोह आएगी।
दमोह से अप-डाउन चलने वाली ट्रेनों की समय-सारणी
