धामनोद के पास गणपति घाट ब्रिज से ट्राला गिरा: कूदने के प्रयास में घायल हुआ चालक; पीथमपुर से गुजरात जा रहा था – Dhamnod News

धामनोद के पास गणपति घाट ब्रिज से ट्राला गिरा:  कूदने के प्रयास में घायल हुआ चालक; पीथमपुर से गुजरात जा रहा था – Dhamnod News



गुरुवार रात राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट ब्रिज पर एक ट्राला बेकाबू होकर गिर गया। ट्राला ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरा, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

.

जानकारी के अनुसार, ट्राला (एमपी09एचएच5955) पीथमपुर से माल लेकर गुजरात जा रहा था। हादसे के समय वाहन में चालक मुकेश सवार था। ट्राला चालक गौरव उर्फ मुकेश लोहारी (कुक्षी निवासी) वाहन से कूदने के दौरान घायल हो गए। उन्हें तुरंत टोल एम्बुलेंस से धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया।

बड़ा हादसा टला

ट्राला जिस स्थान पर गिरा, वहां से करीब 20 फीट दूर एक डीपी (ट्रांसफार्मर) लगा हुआ था। अगर ट्राला डीपी पर गिरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। काकड़दा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।



Source link