हाथ में रजनीकांत का टैटू, कौन हैं भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल आदित्य?

हाथ में रजनीकांत का टैटू, कौन हैं भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल आदित्य?


Last Updated:

Who is Adithya Ashok: आदित्य अशोक की चर्चा इनदिनों भारत में जोरों पर है. 23 साल के इस स्पिन गेंदबाज का जन्म भारत में हुआ था जबकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट न्यूजीलैंड की ओर से खेल रहा है. न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंडिया में है जो भारत के खिलाफ सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है. कीवी टीम के साथ आदित्य भी भारत आए हैं जिनका कनेक्श इस देश से बहुत पुराना है. आदित्य भारतीय टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर दुनिया में छा जाने को बेताब हैं.

आदित्य अशोक का जन्म भारत में हुआ था.

नई दिल्ली. आदित्य अशोक भारतीय मूल के गेंदबाज हैं जो न्यूजीलैंड की ओर से क्रिकेट खेलते हैं. इस स्पिन गेंदबाज की नजरें भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज पर है. आदित्य भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर दुनिया में छा जाने को तैयार हैं. उनका कहना है कि वह भारत के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं और दुनिया के स्टार बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी से विकेट चटकाने को आतुर हैं. लेग ब्रेक गेंदबाज आदित्य पहली बार इंडिया दौरे पर टीम के साथ आए हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन साल पहले ही डेब्यू कर लिया था लेकिन भारत के खिलाफ वह पहली बार खेल सकते हैं. आदित्य साउथ फिल्मों के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत के बड़े फैन हैं.

तमिलनाडु के वेल्लोरे में 5 सितंबर, 2002 को जनमें आदित्य अशोक ( Adithya Ashok) जब चार साल के थे, तब उनकी फैमिली भारत से न्यूजीलैंड जाकर बस गई. अशोक ने इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. कुछ समय बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला लेकिन वह अपने पदार्पण मैच में प्रभावित नहीं कर सके. साल 2023 में उन्हें वनडे और टी20 में खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने दो वनडे मैचों में एक और एक टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक विकेट लिया.आदित्य को न्यूजीलैंड की सालाना कॉन्ट्रेक्ट में भी शामिल किया गया है. वह चेन्नई में चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स की अकादमी में ट्रेनिंग कर चुके हैं. यहां ट्रेनिंग से उन्हें पता है कि भारतीय पिचों पर उन्हें कैसी गेंदबाजी करनी है.

आदित्य अशोक का जन्म भारत में हुआ था.

रजनीकांत के फैन हैं आदित्य अशोक
आदित्य अशोक साउथ फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत के बहुत बड़ा फैन हैं. उन्होंने अपने दाएं हाथ पर रजनीकांत की पंच लाइन मेरा ‘तरीका एक अलग तरीका है.’ का टैटू बनवाया है. जिसका अर्थ है मेरा तरीका एक अलग तरीका है.

ईश सोढ़ी बाहर, आदित्य अशोक को मौका
माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में वनडे सीरीज खेलने भारत आई न्यूजीलैंड की टीम में अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी को जगह नहीं मिली है. सोढ़ी की जगह आदित्य अशोक को टीम में शामिल किया है जिन्हें भारतीय पिचों पर गेंदबाजी के लिए उतारा जा सकता है. भारत में न्यूजीलैंड की टीम 40 वनडे इंटरनेशनल खेल चुकी है जहां उसे सिर्फ 8 मैच में जीत मिली है. 31 मौकों पर भारत जीता है.

भारत vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 11 जनवरी- पहला वनडे, वडोदरा
  • 14 जनवरी- दूसरा वनडे, राजकोट
  • 18 जनवरी- तीसरा वनडे, इंदौर

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

हाथ में रजनीकांत का टैटू, कौन हैं भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल आदित्य?



Source link