मुरैना में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: 4 साल के बच्चे की मौत, देवर और भाभी घायल, करूआ गांव में हादसा – Morena News

मुरैना में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:  4 साल के बच्चे की मौत, देवर और भाभी घायल, करूआ गांव में हादसा – Morena News



मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र के करूआ गांव के पास एनएच-44 पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां और मामा (देवर-भाभी) गंभीर रूप से घायल हो ग

.

बीमार बच्चे को अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा

करूआ गांव निवासी योगेन्द्र गुर्जर के चार वर्षीय बेटे वंश गुर्जर को बढ़ती सर्दी के कारण वायरल हो गया था। सोमवार शाम करीब 4 बजे उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद वंश की मां सुमन गुर्जर अपने देवर भूपेंद्र गुर्जर के साथ बाइक से उसे मुरैना जिला अस्पताल ले जा रही थीं।

तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

इसी दौरान एनएच-44 पर तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक HR 38 / AK / 3630 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में वंश अपनी मां के हाथ से छूटकर दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुमन गुर्जर और भूपेंद्र गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रक और चालक हिरासत में, जाम हुआ क्लियर

नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी ने बताया कि बाइक और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को जल्द ही सुचारु कर दिया।



Source link