IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी रविवार को वडोदरा के BCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय वनडे टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबर गए हैं. वहीं, इस टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव भी मिलेगा. आइए एक नजर डालते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरता है.
ओपनिंग कॉम्बिनेशन
न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा के साथ कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरेंगे. बता दें कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 साल के रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित शर्मा ने अपनी आखिरी पांच वनडे इंटरनेशनल पारियों में 340 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर रोहित शर्मा टीम इंडिया को एक तूफानी शुरुआत दे सकते हैं.
नंबर 3
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. विराट कोहली जब एक बार सेट हो जाते हैं तो वह किसी भी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं. विराट कोहली जिस फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में रनों की बारिश कर सकते हैं.
नंबर 4
श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर के बहुत माहिर बल्लेबाज हैं. स्प्लीन इंजरी से उबरकर श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस ODI सीरीज में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.
नंबर 5 और विकेटकीपर
केएल राहुल नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. केएल राहुल विकेटकीपर का भी रोल निभाएंगे. केएल राहुल ने भारत के लिए अभी तक वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज का रोल बहुत अच्छे से निभाया है. केएल राहुल अपनी विस्फोटक बैटिंग के दम पर तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं.
नंबर 6
टीम इंडिया के घातक ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. नीतीश रेड्डी के पास बीच के ओवरों में और डेथ ओवरों में छक्के लगाने का बेहतरीन टैलेंट हैं. नीतीश रेड्डी स्पिन और तेज गेंदबाजी को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं. नीतीश रेड्डी मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं.
स्पिन गेंदबाज
रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को बतौर स्पिन गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. रवींद्र जडेजा गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी तूफान मचा सकते हैं. कुलदीप यादव अपनी स्पिन की घातक वैरिएशन के चलते प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं.
तेज गेंदबाज
मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा को बतौर तेज गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है. नीतीश रेड्डी चौथे तेज गेंदबाज का रोल निभाएंगे.
पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल.