छिंदवाड़ा: जिले में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 9 और 10 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान बूथ स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के कुल 341 मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना है, जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और पहली बार मतदान के पात्र बने हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा यह अभियान SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत संचालित किया जा रहा है।
इन स्थानों पर लगाए गए विशेष कैंप
नए मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में भी विशेष कैंप लगाए गए हैं
पीजी कॉलेज
गर्ल्स कॉलेज
डी.डी.सी. कॉलेज
सागर पेशा स्कूल
कन्या लक्ष्मीबाई स्कूल
उत्कृष्ट विद्यालय
शासकीय कुकड़ा जगत विद्यालय
इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों (बूथ) स्तर पर भी नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने योग्य युवाओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी बूथ या निर्धारित विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।