On This Day Cricket Record: क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसी अनहोनी हुई है, जिसके बारे में जानकर आपको 440 वोल्ट का झटका लग सकता है. आज ही के दिन 67 साल पहले यानी 11 जनवरी, 1959 को पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद अपने करियर का सबसे बड़ा कीर्तिमान रचने से सिर्फ एक रन दूर रह गए थे. क्रिकेट में एक रन की कीमत क्या होती है? इसका एहसास हनीफ मोहम्मद से ज्यादा शायद ही किसी क्रिकेटर को होगा. जी हां, एक रन के कारण उनका दिल चकनाचूर हो गया था.
क्रिकेट के मैदान पर ये अजीबोगरीब घटना 1959 में हुई थी. उस जमाने में लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर हनीफ मोहम्मद जब क्रीज पर खूंटा गाड़ देते थे तो विरोधी टीम के गेंदबाज उनके सामने सरेंडर कर देते थे. उन्हें आउट करना बहुत मुश्किल था. उस दिन भी ऐसा ही हुआ, लेकिन हनीफ मोहम्मद ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली और 500 रन नहीं बना सके.
499 पर रन आउट हो गए हनीफ मोहम्मद
हनीफ मोहम्मद ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में कराची की तरफ से खेलते हुए बहावलपुर के खिलाफ रनों का अंबार लगा दिया. 635 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए महान खिलाड़ी ने 64 चौके लगाए, लेकिन एक भी छक्का नहीं जड़ा. विरोधी टीम को पूरी तरह से थका चुके हनीफ 499 रन पर खेल रहे थे. गेंदबाज उन्हें आउट करने की कोशिश भी नहीं कर रहा था, लेकिन कहते हैं ना कि जब किस्मत खराब हो तो ‘ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है.’ हनीफ मोहम्मद को इस एक रन की इतनी जल्दबाजी थी कि उन्होंने जोखिम लेते हुए सिंगल दौड़ने का फैसला किया और 499 रन पर रन आउट हो गए. बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये आज भी दूसरा सबसे उच्चतम स्कोर है.
1994 में ब्रायन लारा ने तोड़ा रिकॉर्ड
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड 1959 ले लेकर 2 जून, 1984 तक पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हनीफ मोहम्मद के नाम रहा. 1984 में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने काउंटी क्रिकेट में वारविकशायर की तरफ से खेलते हुए डरहम के खिलाफ वो कारनामा कर दिया, जिसके लिए हनीफ मोहम्मद एक रन के कारण तड़पते रह गए थे. जी हां, बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज ने 501 रनों की करिश्माई पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 501 रनों के पहाड़ को आज तक कोई खिलाड़ी नहीं छू सका है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पिछले ODI में शतक जड़कर भी बेंच पर बैठेगा ये खिलाड़ी, शुभमन गिल नहीं देंगे बड़ी कुर्बानी