इंदौर में दूषित पानी से मौतों के खिलाफ आज कांग्रेस की न्याय यात्रा, बिना झंडा-बैनर होगा आंदोलन

इंदौर में दूषित पानी से मौतों के खिलाफ आज कांग्रेस की न्याय यात्रा, बिना झंडा-बैनर होगा आंदोलन


Last Updated:

Congress Nyay Yatra In Indore: एमपी के इंदौर में दूषित पानी से हुई मासूमों की मौत के मामले में कांग्रेस आज न्याय यात्रा निकाल रही है. यह यात्रा दोपहर 12 बजे बड़ा गणपति चौराहे से राजवाड़ा तक निकाली जाएगी. यात्रा पूरी तरह मौन और बिना स्वागत मंचों के होगी, जिसका मकसद पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करना है.

Congress Nyay Yatra In Indore: इंदौर में दूषित पानी से कई मासूमों की असमय मौत के मामले को लेकर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से एक बड़ी न्याय यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग करना है. कांग्रेस की यह न्याय यात्रा आज दोपहर 12 बजे इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होकर राजवाड़ा तक निकाली जाएगी. खास बात यह है कि यह यात्रा पूरी तरह से मौन रखी गई है. यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के स्वागत मंच नहीं लगाए जाएंगे, ताकि यह आंदोलन पूरी तरह से संवेदनशील और पीड़ितों के प्रति समर्पित रहे.

न्याय यात्रा में कई दिग्गज नेता शामिल
कांग्रेस ने इस यात्रा को गैर-राजनीतिक स्वरूप देने का फैसला लिया है, जिससे आम जनता अधिक संख्या में इससे जुड़ सके. इसी कारण यात्रा में कांग्रेस का झंडा या कोई राजनीतिक प्रतीक नहीं रखा जाएगा. पार्टी का कहना है कि यह आयोजन राजनीति के लिए नहीं, बल्कि दूषित पानी से जान गंवाने वाले 21 लोगों को न्याय दिलाने के लिए है. न्याय यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की मौजूदगी रहेगी.

कांग्रेस का आरोप
इसके अलावा, बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक, पार्षद, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य कांग्रेसजन इस मार्च में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस का आरोप है कि दूषित पानी की आपूर्ति के बावजूद प्रशासन की ओर से समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह न्याय यात्रा सरकार और प्रशासन को झकझोरने का प्रयास है, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. पार्टी ने साफ किया है कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

इंदौर में दूषित पानी से मौतों के खिलाफ आज कांग्रेस की न्याय यात्रा



Source link