Jabalpur Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मावठा बरपाएगी कहर चलेंगी बर्फीली हवाएं, जानिए अपडेट

Jabalpur Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मावठा बरपाएगी कहर चलेंगी बर्फीली हवाएं, जानिए अपडेट


Last Updated:

Jabalpur Weather Update Today: मध्यप्रदेश को कड़के की ठंड के साथ मावठे की बारिश का डबल डोज मिलने जा रहा है. उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का असर महाकौशल सहित जबलपुर में भी देखने को मिल रहा है. जहां अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे मतलब 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जबलपुर: मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस मतलब पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. जिसके चलते एक बार फिर मध्यप्रदेश सहित महाकौशल में सिस्टम स्ट्रांग होगा. जहां मकर संक्रांति के बाद प्रदेश में बादल और बारिश वाला मौसम देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है और मावठा गिरने की भी आसार हैं.

दरअसल, जबलपुर में जनवरी महीने में बारिश का ट्रेंड है. जहां महीने में सबसे ज्यादा ठंड जनवरी माह में ही पड़ती है. आंकड़ों के मुताबिक 7 जनवरी 1946 को सर्वाधिक रात का पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इतना ही नहीं जबलपुर में 24 जनवरी 1919 में 8 इंच से ज्यादा पानी भी गिर चुका है. 2025 में पिछले साल रात में तापमान न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक हवा में आई नमी और बादलों के चलते सभी जिलों के तापमान में उछाल आएगा.

मावठा किसे कहते हैं?
दरअसल, मावठ जिसे आम भाषा में हल्की बारिश कहा जाता है. ये हल्की बरसात खेतों में फसलों के लिए जीवनदायनी होती है. ठंड के मौसम में होने वाली बारिश को मावठा कहते हैं. अक्सर, ठंड के मौसम में दिसंबर-जनवरी के मौसम में मावठा गिरता है, जिससे दिन का अधिकतम तापमान भी काफी हद तक गिर जाता है.

इस तरह रहा जबलपुर का तापमान
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का असर महाकौशल सहित जबलपुर में भी देखने को मिल रहा है. जहां अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे मतलब 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबलपुर जिले में उत्तर-पूर्वी हवाएं 2 से 3 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है. दूसरी तरफ सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दिन में धूप, शाम होते ही ठिठुरन भरी ठंड
जबलपुर शहर में सुबह होते ही घना कोहरा छा रहा हैं. दोपहर होते ही तेज धूप लोगों को जरूर राहत दे रही है. लेकिन शाम होते ही ठिठुरन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है. जिसका असर सड़कों में भी देखने को मिल रहा है. जहां रात 9 बजे के बाद सड़कों में सन्नाटा पसर रहा हैं. अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास करते नजर भी आ रहे हैं. बहरहाल मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा, जहां मावठा गिरने के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

Jabalpur News:फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मावठा बरपाएगी कहर चलेंगी बर्फीली हवाएं



Source link