अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 3 धुरंधर खिलाड़ी… जो जल्द टीम इंडिया में कर सकते हैं एंट्री, बनेंगे भविष्य के सुपरस्टार

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 3 धुरंधर खिलाड़ी… जो जल्द टीम इंडिया में कर सकते हैं एंट्री, बनेंगे भविष्य के सुपरस्टार


ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट इन दिनों जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जा रहा है. भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. भारत ने अपने पहले ही मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की है. भारत के पास मौजूदा समय में टैलेंटेड बल्लेबाजों की खान है. लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है और जूनियर क्रिकेट के जरिए एक से बढ़कर एक धाकड़ क्रिकेटर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. मौजूदा अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे 3 धुरंधर खिलाड़ी ऐसे हैं, जो जल्द टीम इंडिया में एंट्री कर सकते हैं. आगे चलकर ये खिलाड़ी भारत के भविष्य के सुपर स्टार बन सकते हैं.

1. वैभव सूर्यवंशी

14 साल के विस्फोटक भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में छाए हुए हैं. मौजूदा अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम का हिस्सा है. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 8 LIST-A मैचों में 44.12 की औसत से 353 रन बटोरे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में महज 14 साल की उम्र में डेब्यू कर सनसनी मचाई थी. 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए IPL मैच में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 35 गेंदों में ही शतक ठोक दिया था. वैभव सूर्यवंशी IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. साथ ही वह लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान हैं. 18 साल के आयुष म्हात्रे दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. आयुष म्हात्रे घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं, जबकि IPL में वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 30 की औसत से 660 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 7 LIST-A मैचों में 65.42 की औसत से 458 रन बटोरे हैं. आयुष म्हात्रे ने फर्स्ट क्लास मैचों में 2 विकेट और LIST-A मैचों में 7 विकेट झटके हैं. आयुष म्हात्रे टीम इंडिया में एंट्री करने के प्रबल दावेदार हैं.

3. अभिग्यन कुंडू

17 साल के अभिग्यन कुंडू बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज होने के अलावा एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं. पिछले साल दिसंबर में खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2025 के एक मैच में दोहरा शतक जड़कर अभिग्यन कुंडू ने तहलका मचा दिया था. अभिज्ञान कुंडू यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं. एसीसी मेंस U19 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में मलेशिया (MLY) के खिलाफ मैच के दौरान अभिज्ञान कुंडू ने केवल 101 गेंद पर यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक ठोक दिया था. अभिज्ञान कुंडू ने इस मैच में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंदें पर नाबाद 209 रन जड़ दिए थे. अभिज्ञान कुंडू ने अपनी इस पारी में 167.20 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 17 चौके और 9 छक्के उड़ाए थे. अभिग्यन कुंडू भी टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं.



Source link