सिंगरौली के सुनील कुशवाहा की टीम अभ्युदय ने रचा इतिहास।
चीन में 6 से 9 जनवरी तक आयोजित 28वीं हार्बिन इंटरनेशनल आइस एंड स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता में भारतीय टीम ‘अभ्युदय’ ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस टीम का नेतृत्व मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कलाकार सुनील कुमार कुशवाहा ने किया।
.
सन आइलैंड इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर आर्ट एक्सपो के तहत हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के 16 देशों की 25 टीमों ने भाग लिया। भारतीय टीम ने ‘फ्रीडम फ्रॉम बाउंड्रीज’ शीर्षक से 14x10x10 फीट आकार की बर्फ की विशाल कलाकृति बनाई।
कलाकारों ने माइनस 30 डिग्री ठंड में बनाई कलाकृति
माइनस 25 से 30 डिग्री की कड़ाके की ठंड, तेज हवाओं और सीमित समय के बावजूद टीम अभ्युदय ने संयम और रचनात्मकता का परिचय दिया। टीम ने समय पर अपनी कलाकृति पूरी की।
सिंगरौली के सुनील कुमार कुशवाहा के लिए यह उपलब्धि उनके जिले और मध्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम में काम करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम भावना ने सफलता दिलाई।
विजेता टीम में रवि प्रकाश (टीम लीडर-कैमूर भभुआ, बिहार), सुनील कुमार कुशवाहा (कैप्टन- सिंगरौली, मध्य प्रदेश), रजनीश वर्मा (वाइस कैप्टन- लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश), मोहम्मद सुल्तान आलम (दिल्ली) और अभिनव आचार्य (टीम मेंटर- दिल्ली) शामिल रहे।
टीम अभ्युदय ने चीन में बर्फ की विशाल कलाकृति बनाई।

टीम अभ्युदय ने अवॉर्ड समारोह में तीसरा स्थान हासिल किया।
आइस व स्नो स्कल्पचर में राष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं कलाकार
सिंगरौली निवासी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में इस दल में रवि प्रकाश, रजनीश वर्मा और मोहम्मद सुल्तान आलम शामिल रहे। ये सभी कलाकार कई वर्षों से आइस और स्नो स्कल्पचर कला में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
वाले सुनील इससे पहले USA और जापान में भी स्नो कल्चर आर्ट प्रतियोगिता में शामिल हो चुके हैं, जहां उनकी टीम ने भगवान नरसिंह की प्रतिमा बर्फ से बनाई थी, जिसे पहला पुरस्कार भी मिला था। पहली बार चीन में स्नो कल्चर आर्ट प्रतियोगिता में शामिल हुए।
टीम ने 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते
टीम अभ्युदय का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले टीम जापान में ‘पार्टी चॉइस अवार्ड’ और अमेरिका व चीन में कई विशेष सम्मान जीत चुकी है। टीम के नाम अब तक 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दर्ज हैं। विजेता टीम 12 जनवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।
ये खबर भी पढ़े…
कलाकार चीन के लिए हुए रवाना, हार्बिन की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारतीय टीम करेगी प्रतिनिधित्व

सिंगरौली के युवा कलाकार सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में एक भारतीय टीम चीन के हार्बिन शहर में आयोजित होने वाली दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। ये प्रतियोगिताएं 37वीं हार्बिन इंटरनेशनल आइस स्कल्पचर प्रतियोगिता (2 से 4 जनवरी 2026) और 28वीं हार्बिन इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता हैं। पढ़े पूरी खबर…