भोपाल चैंबर के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 36 पदों के लिए 75 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। इनमें से कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने एक से अधिक पदों के लिए नामांकन फॉर्म जमा किए। अब दो दिन तक इन
.
नाम वापसी के साथ ही मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। अध्यक्ष के लिए मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली और कार्यकारी अध्यक्ष आकाश गोयल में ही मुकाबला होने की संभावना है।
बाकी 2 उम्मीदवार- गोविंद गोयल व कमल पंजवानी नामांकन वापस भी ले सकते हैं। पंकवानी ने उपाध्यक्ष के लिए भी नामांकन दाखिल किया है। सोमवार सुबह से नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई।
पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी, वैभव जैन समेत टीम चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवा रही है।
इन पदों पर इतने उम्मीदवार
- अध्यक्ष- तेजकुलपाल सिंह पाली, गोविंद गोयल, आकाश गोयल और कमल पंजवानी।
- उपाध्यक्ष- प्रदीप कुमार अग्रवाल, आदित्य जैन मन्या, अरविंद जैन सुपारी, कमल पंजवानी, अजय देवनानी, ललित तांतेड़, सुनील सिंघई, अमित गोयल, हरीश ज्ञानचंदानी।
- महामंत्री- कृष्णकुमार बांगड़, विनोद जैन, ललित तांतेड़।
- मंत्री- अमित कुमार जैन, अजय देवनानी, मनोज सक्सेना, संजीव जैन गेहूं, रोहित जैन, शैलेष प्रधान, अमित गोयल, प्रदीप सेवानी, सुनील जैन जैनाविन।
- कोषाध्यक्ष- प्रदीप सेवानी, घनश्याम थारानी।
- सह कोषाध्यक्ष- गोपाल सोनी, हेमंत अग्रवाल, अमितकुमार बिंदल।
- अतिरिक्त कोषाध्यक्ष- अजय गुप्ता, अमित कुमार बिंदल।
- कार्यकारिणी- दीपक दुबे, राजेश गुप्ता, अमित जैन, कृष्ण गोपाल मखरैया, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू, कमल भंडारी, सचिन जैन, सुशील बाफना, इशकुमार, आयुष मोदी, मनोज नागरानी, वेंकटेश गोयल, महेंद्र गोधा, अशोक छाबड़िया, तेजेंद्र चावला, मोहनलाल अग्रवाल, राजेंद्र जैन, दर्शन गर्ग, नवीन अग्रवाल, सचिन संगतानी, अनिल मिश्रा, अखिलेश मित्तल, वात्सायन जैन, भरत गुप्ता, दिलीप खंडेलवाल, सुनील जैन, आदित्य सिंघई, दिनेश बत्रा, सुनील पंजाबी, सुधीर माने, रामेश्वर अग्रवाल, विजय वाधवानी, सुमित गर्ग, रोहित जैन, विकास जैन, सुलभ मित्तल, जवाहर कोटवानी, अनिलकुमार चुग, देवेंद्र त्रिगुणायक, स्मिथ जैन और अभिषेक जैन।

पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली फिर से मैदान में उतरे हैं।
किसके कितने पद अध्यक्ष के 1 पद के लिए 4, उपाध्यक्ष के 4 पद के लिए 9, महामंत्री के एक पद के लिए 3, मंत्री के 3 पद के लिए 9, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 2, सह कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 3, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 2 और कार्यकारिणी के 24 पदों के लिए 42 नामांकन भरे गए हैं।

कांग्रेस के सीनियर नेता गोविंद गोयल ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।
भोपाल चैंबर के चुनाव की अब ये प्रक्रिया
- 12 जनवरी से नाम निर्देशन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। यह 13 जनवरी को शाम 5 बजे तक चलेगी।
- 14, 15 और 16 जनवरी को नामांकन पत्र की वापसी होगी। यानी उम्मीदवार अपने फॉर्म वापस ले सकेंगे।
- 17 जनवरी को उम्मीदवारों की लिस्ट का प्रकाशन होगा।
- 1 फरवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मानस भवन में मतदान होगा।
- 2 फरवरी को सुबह 8 बजे से परिणाम जारी होने तक मानव भवन में काउंटिंग होगी।
- मानस भवन में होंगी वोटिंग, काउंटिंग
- 1 फरवरी को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 2 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे।