रिपोर्ट- सुधीर जैन. मध्य प्रदेश के रतलाम में बगीचे की बाउंड्री वॉल तोड़ दी गई, जिससे लोग भड़क उठे. आत्मदाह की धमकी के साथ पार्षद पप्पू पुरोहित धरने पर बैठे. रतलाम सैलाना हाईवे की एक लेन जाम कर दी गई है. बाउंड्री वॉल बनाने की मांग की जा रही है. होटल संचालक पर बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप है. जमीन को लेकर केस हाईकोर्ट में लंबित है. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने निगम आयुक्त अनिल भाना को धमकी दे डाली. उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल तोड़ने वाले पर एफआईआर नहीं करवाई, तो वह रतलाम की फिजा बिगाड़ देंगे.