ट्रैक पर रखा 8 फीट का लट्ठा, इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन – Sagar News

ट्रैक पर रखा 8 फीट का लट्ठा, इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन – Sagar News



.

मंगलवार सुबह मकरोनिया और लिधौरा स्टेशन के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दमोह से भोपाल की ओर जा रही गाड़ी संख्या 22162 राज्यरानी एक्सप्रेस के सामने तीसरी लाइन पर किसी ने 8 फीट लंबा लकड़ी का लट्ठा रख दिया था। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और कोहरे के बीच लोको पायलट राजेश पटेल की सतर्कता ने इस संभावित तबाही को भांप लिया और ऐनवक्त पर इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन रोक ली।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6:35 से 6:40 बजे के बीच की है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, तभी पायलट को ट्रैक पर लोहे के पाइप/ पटरी का टुकड़ा जैसा कुछ रखा नजर आया। उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए। ट्रेन रुकते-रुकते करीब 5 इंच मोटे उस लकड़ी के लट्ठे के ऊपर चढ़ गई और वह इंजन के पहिए में जाकर फंस गया।

यदि लोको पायलट ने पलक झपकते ही निर्णय न लिया होता, तो तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतर (डिरेल) सकती थी। रेलवे पुलिस इसे किसी बड़ी साजिश या खतरनाक शरारत के तौर पर देख रही है। ट्रेन रुकने के बाद लोको पायलट के साथ यात्री भी ट्रेन से नीचे उतरे, जहां पता चला कि वह भारी लकड़ी का लट्ठा था। ट्रेन को थोड़ा पीछे किया और पहिए के पास फंसे लकड़ी के टुकड़े को खींचकर बाहर निकाला। ^यह आशंका है कि आसपास लगे गांव के किसी व्यक्ति या बच्चों ने लकड़ी को पटरी पर रखा था। लकड़ी को जब्त करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं, आसपास के लोगों से पूछताछ भी चल रही है। – प्रमोद पांडे, थाना प्रभारी,आरपीएफ



Source link