विराट कोहली के साथ हो जाएगा कांड! 25 रन बनाते ही ये खिलाड़ी छीन लेगा नंबर-1 का ताज, रैंकिंग में गजब रोमांच

विराट कोहली के साथ हो जाएगा कांड! 25 रन बनाते ही ये खिलाड़ी छीन लेगा नंबर-1 का ताज, रैंकिंग में गजब रोमांच


ICC ODI Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे राजकोट में खेला जा रहा है. पहले मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 23 रन बनाकर आउट हो गए. इसके साथ ही विराट कोहली का लगातार 50+ स्कोर करने का सिलसिला भी टूट गया. स्टार बल्लेबाज ने पिछले 5 मैचों में 50 रन से अधिक का स्कोर बनाया था. बुधवार को आईसीसी ने वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग भी जारी की, जिसमें कोहली को जबरदस्त फायदा हुआ.

ताजा रैंकिंग के अनुसार, विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने जुलाई, 2021 के बाद इस फॉर्मेट में एक बाद फिर बादशाहत हासिल की है, लेकिन उनके सिर पर ये ताज कितनी देर तक टिकेगी? ये बड़ा सवाल है. बता दें कि फिलहाल विराट कोहली के लिए खतरा रोहित शर्मा नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड का एक खिलाड़ी है. 

डेरेल मिचेल हैं कोहली के लिए बड़ा खतरा

Add Zee News as a Preferred Source


आईसीसी ने जो ताजा ODI रैंकिंग जारी की है, उसमें बड़ा बदलाव हुआ है. विराट कोहली 785 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा शीर्ष से खिसक कर तीसरे पायदान पर आ गए हैं. RO-KO के बीच अब न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल की एंट्री हो गई है, जो 784 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

25 रन बनाते ही कोहली से छीन लेंगे ताज

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में ODI बादशाहत को लेकर विराट कोहली और डेरेल मिचेल के बीच जबरदस्त जंग चल रही है. राजकोट में कोहली का बल्ला ज्यादा नहीं बोला और वो सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए. नए समीकरण के अनुसार अगर डेरेल मिचेल इस मैच में 25 रन या इससे अधिक बना लेते हैं तो वो रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे और कोहली की बादशाहत खत्म हो जाएगी. हालांकि, इसका फैसला ICC की अगली रैंकिंग में ही होगा. 

शानदार फॉर्म में हैं डेरेल मिचेल

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. पहले मुकाबले में भले ही ब्लैक कैप्स को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मिचेल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली थी. वो जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए लगता है कि कोहली की बादशाहत को खतरा है. हालांकि, नंबर-1 की कुर्सी किसके पास रहेगी, इसका फैसला इस सीरीज के बाद ही हो पाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: ICC Rankings: विराट कोहली फिर बने ODI के बादशाह, रोहित शर्मा अब नंबर-2 पर भी नहीं, टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज

 



Source link