दामाद जी के शतक को देख फूला सुनील शेट्टी का सीना, राहुल के लिए लुटाया प्यार

दामाद जी के शतक को देख फूला सुनील शेट्टी का सीना, राहुल के लिए लुटाया प्यार


Last Updated:

Suniel Shetty shared KL Rahul Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने दमदार खेल दिखाया. राहुल ने भारत के लिए नाबाद शतकीय पारी खेली. राहुल के इस शतक को देखकर उनके ससुर और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी गदगद हो गए.

सुनील शेट्टी ने शेयर किया केएल राहुल का वीडियो

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली. राहुल टीम इंडिया के लिए मुश्किल समय में 92 गेंद में 112 रन बनाकर नाबाद रहे. राहुल की दमदार शतकीय पारी के कारण ही टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाने में सफल रही. केएल राहुल की इस दमदार पारी को देखकर उनके ससुर और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी फुले नहीं समाए.

वनडे में केएल राहुल के 8वें शतक पर सुनील शेट्टी ने अपने दामाद जी के लिए सोशल मीडिया पर प्यार लुटाया. सुनील शेट्टी ने राहुल के शतक लगाने के बाद का बाद एक वीडियो क्लीप अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में बॉर्डर-2 मूवी का ट्रेंडिंग सांन्ग भी ‘ए जाते हुए लम्हों’ को सुना जा सकता है. इस गाने को 1997 में आई बॉर्डर मूवी में सुनील शेट्टी पर भी फिल्माया गया था.

View this post on Instagram

केएल राहुल शतक चला गया बेकार

केएल राहुल का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक बेकार चला गया. मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ इस मैच में कीवी टीम ने 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाकर सीरीज को 1-1 से बराबर किया. ऐसे में तीसरा और आखिरी मैच में निर्णायक हो गया है.

बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने कमाल का खेल दिखाया. डेरिल मिचेल ने 117 गेंद में नाबाद 131 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 चौके भी लगाए. मिचेल के अलावा न्यूजीलैंड की तरफ विल यंग ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. विल यंग ने कीवी टीम के लिए 98 गेंद में 87 रनों की पारी खेली. वहीं आखिर में ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंद में 32 रन बनाकर अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

दामाद जी के शतक को देख फूला सुनील शेट्टी का सीना, राहुल के लिए लुटाया प्यार





Source link