आलीराजपुर कलेक्टर ने किया कस्तूरबा गांधी छात्रावास निरीक्षण: छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया; व्यवस्था सुधारने के निर्देश – alirajpur News

आलीराजपुर कलेक्टर ने किया कस्तूरबा गांधी छात्रावास निरीक्षण:  छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया; व्यवस्था सुधारने के निर्देश – alirajpur News




आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, शौचालय और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन कलेक्टर ने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और उनके पढ़ाई, नियमित भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं की आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना और भविष्य के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उन्हें मार्गदर्शन और शुभकामनाएं दी। व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास परिसर, रसोईघर, शौचालय और आवासीय कक्षों का भी अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक गीता चौहान को निर्देश दिए कि छात्राओं को शासन के नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ। नियमित निगरानी करने के निर्देश कलेक्टर ने विशेष रूप से साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण और नियमित निगरानी पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



Source link