मंधाना को मिला साल का पहला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, इंग्लैंड में बजाएंगी अब देसी बैंड

मंधाना को मिला साल का पहला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, इंग्लैंड में बजाएंगी अब देसी बैंड


Last Updated:

smriti mandhana to play hundred: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना को अपनी टीम में शामिल करने की घोषणा की है. मैनचेस्टर ओरिजिनल्स फ्रेंचाइज़ी के अधिग्रहण के बाद कई महीनों के इंतज़ार के बाद अब टीम को नया नाम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स दिया गया है.

इंग्लैंड में ‘दि हंड्रेड’ खेलती नजर आएंगी स्मृति मंधाना

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे चमकदार सितारों में शुमार स्मृति मंधाना अब इंग्लैंड की धरती पर अपने बल्ले का जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विश्व क्रिकेट में अपनी क्लास, निरंतरता और स्टाइलिश बल्लेबाज़ी से अलग पहचान बना चुकी स्मृति ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. भारतीय महिला टीम को पहला वनडे विश्व कप जिताने वाली इस स्टार ओपनर की एंट्री ने टूर्नामेंट में पहले से ही रोमांच और प्रतिस्पर्धा की आग में घी डाल दिया है.

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना को अपनी टीम में शामिल करने की घोषणा की है. मैनचेस्टर ओरिजिनल्स फ्रेंचाइज़ी के अधिग्रहण के बाद कई महीनों के इंतज़ार के बाद अब टीम को नया नाम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स दिया गया है. यह घोषणा 2026 संस्करण से पहले चल रही रिटेंशन और साइनिंग विंडो के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए की गई.

द हंड्रेड में खेलेंगी स्मृति मंधाना

2025 में शानदार सीज़न बिताने के बाद जिसमें उन्होंने भारत की महिला टीम को पहली बार वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई स्मृति मंधाना को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की प्रमुख साइनिंग्स में शामिल किया गया है. उनके साथ मेग लैनिंग और सोफी एक्लेस्टोन भी महिला टीम का हिस्सा होंगी. पुरुष टीम की बात करें तो जोस बटलर टीम के साथ बने रहेंगे, जबकि हेनरिक क्लासेन, लियम डॉसन और नूर अहमद भी स्क्वाड का हिस्सा हैं. हालांकि, स्मृति मंधाना के करार से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि मैनचेस्टर स्थित यह फ्रेंचाइज़ी 2026 में खिताब जीतने के इरादे से उतरने वाली है. द हंड्रेड 2026 का आयोजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक किया जाएगा.

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स से मैनचेस्टर सुपर जायंट्स तक

एक बड़े बदलाव के तहत मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का नाम बदलकर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स कर दिया गया है एक ऐसा बदलाव, जिसका लंबे समय से इंतज़ार था. यह बदलाव तब हुआ जब संजीव गोयनका की आरपीएसजी ग्रुप ने टीम में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 80 मिलियन पाउंड का भुगतान किया. एक्स पर पोस्ट करते हुए संजीव गोयनका ने इस बड़े बदलाव को लेकर उत्साह जताया और जोस बटलर व स्मृति मंधाना को टीम के दो प्रमुख चेहरे बताया. उन्होंने लिखा,मैनचेस्टर एक ऐसा शहर है जो खेल, जुनून और विरासत का प्रतीक है. जैसे-जैसे सुपर जायंट्स परिवार वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहा है, द हंड्रेड में हमारी मौजूदगी इस महान शहर की खेल संस्कृति और चेतना का हिस्सा बनने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की पहचान इसी विश्वास और महत्वाकांक्षा का प्रतीक है.

यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले ही रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद ओवल इनविंसिबल्स का नाम बदलकर एमआई लंदन कर दिया था. वहीं यॉर्कशायर स्थित फ्रेंचाइज़ी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को द सन ग्रुप द्वारा 100 प्रतिशत अधिग्रहण के बाद सनराइजर्स लीड्स नाम दिया गया है.

homecricket

मंधाना को मिला साल का पहला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, इंग्लैंड में बजाएंगी अब देसी बैंड



Source link