सीएम मोहन यादव आज लाड़ली बहनों को भेजेंगे 32वीं किस्त: बहनों के खातों में 1836 करोड़ का अंतरण; विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण – Katni News

सीएम मोहन यादव आज लाड़ली बहनों को भेजेंगे 32वीं किस्त:  बहनों के खातों में 1836 करोड़ का अंतरण; विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण – Katni News




सीएम डॉ. मोहन यादव आज नर्मदापुरम जिले के माखन नगर बाबई में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की पात्र बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। यह योजना की 32वीं किस्त होगी। इस कार्यक्रम में लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जाएगी। इसके अलावा, 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपए से अधिक का अंतरण भी किया जाएगा। सीएम विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। नवंबर 2025 से योजना के तहत मासिक राशि में 250 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे अब पात्र महिलाओं को प्रति महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। अब तक 87 हजार करोड़ से अधिक का अंतरण जून 2023 से दिसंबर तक, योजना की कुल 31 मासिक किस्तों का नियमित रूप से अंतरण किया जा चुका है। इस अवधि में कुल 48 हजार 632 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि हितग्राही महिलाओं के खातों में भेजी गई है। जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के दौरान 38 हजार 635 करोड़ 89 लाख रुपए का अंतरण हुआ। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित किया है। आगामी समय में, योजना की हितग्राही महिलाओं को विभिन्न रोजगार, स्वरोजगार और कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें और अधिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के विशेष प्रयास किए जाएंगे।



Source link