तीसरे वनडे में ऐसी होगी भारत की Playing XI! इन दो प्लेयर्स को कुर्बान कर सकते हैं कप्तान गिल

तीसरे वनडे में ऐसी होगी भारत की Playing XI! इन दो प्लेयर्स को कुर्बान कर सकते हैं कप्तान गिल


IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. भारत को अगर इस ODI सीरीज पर कब्जा करना है तो उसे हर हाल में इंदौर के मैदान पर जीत दर्ज करनी होगी. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेला गया पहला मुकाबला भारत ने 4 विकेट से जीता था. वहीं, राजकोट में खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया. अब दोनों देशों के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार 18 जनवरी को खेला जाएगा.

ओपनिंग कॉम्बिनेशन

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे इंटरनेशनल मैच में दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा के साथ कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरेंगे. ओपनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं होगा.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर 3

विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. विराट कोहली जब एक बार सेट हो जाते हैं तो वह किसी भी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं. इंदौर में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे इंटरनेशनल मैच में फैंस की नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर होंगी.

नंबर 4

श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर के बहुत माहिर बल्लेबाज हैं. श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में 49 और दूसरे मैच में 8 रन बनाए थे.

नंबर 5 और विकेटकीपर

केएल राहुल नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. केएल राहुल विकेटकीपर का भी रोल निभाएंगे. केएल राहुल अपनी विस्फोटक बैटिंग के दम पर तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए थे. अब तीसरे वनडे मैच में भी केएल राहुल टीम इंडिया के तारणहार बन सकते हैं.

नंबर 6

ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. नीतीश रेड्डी के पास बीच के ओवरों में और डेथ ओवरों में छक्के लगाने का बेहतरीन टैलेंट हैं. नीतीश रेड्डी लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं. नीतीश रेड्डी मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं.

नंबर 7

आयुष बडोनी को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. आयुष बडोनी निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. रवींद्र जडेजा को खराब प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में 27 और 4 रन बनाए थे. वहीं, गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा को इन दो मैचों में एक भी विकेट नहीं मिला है.

स्पिन गेंदबाज

कुलदीप यादव को बतौर स्पिन गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. कुलदीप यादव अपनी स्पिन की घातक वैरिएशन के चलते प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं.

तेज गेंदबाज

मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा को बतौर तेज गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है. नीतीश रेड्डी चौथे तेज गेंदबाज का रोल निभाएंगे. प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.

तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.



Source link