The heads of the committees did not reach the meeting, stating the rules of Kavid 19 | बैठक में नहीं पहुंचे समितियाें के प्रमुख, बताए काेविड 19 के नियम

The heads of the committees did not reach the meeting, stating the rules of Kavid 19 | बैठक में नहीं पहुंचे समितियाें के प्रमुख, बताए काेविड 19 के नियम


खिरकिया8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • एसडीएम ने बैठक स्थगित की, बाद में बैठक के निर्देश

दुर्गा उत्सव काे लेकर छीपाबड़ थाना परिसर में मंगलवार शाम 6.30 बजे से रखी गई बैठक समितियों के जिम्मेदार पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने से स्थगित कर दी। हालांकि बैठक में पहुंचे कुछ नागरिकों से एसडीएम रीता डहेरिया ने चर्चा कर कहा कि कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए दुर्गा उत्सव मनाया जाना है। भक्ति के साथ नियमों का पालन कर सभी को कोरोना से सुरक्षित और सजग भी रहना है।

एसडीओपी राजेश सुल्या ने कहा कि दुर्गा उत्सव के दौरान कहां-कहां प्रतिमा स्थापित होंगी, जहां स्थापित नहीं हाेगी वहां क्या कार्यक्रम हाेगा, इसकी सूचना समितियाें काे पहले से देना जरूरी है। अभी तक किसी भी समिति ने ऐसी कोई सूचना प्रशासन काे नहीं दी है। खिरकिया व छीपाबड़ की दुर्गा समितियों से जिम्मेदार पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हाे सके। इसलिए कार्यक्रमाें की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा नहीं हो सकी। इस स्थिति के बाद एसडीएम ने बैठक को स्थगित करते हुए आने वाले दिनाें में बैठक करने की सूचना समितियाें काे देने के निर्देश दिए। इस दौरान टीआई ज्ञानू जायसवाल, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह सहित नागरिक उपस्थित थे।



Source link