वैश्य महासम्मेलन में एकजुटता पर जोर, नारी शक्ति का सम्मान – Sagar News

वैश्य महासम्मेलन में एकजुटता पर जोर, नारी शक्ति का सम्मान – Sagar News




बंडा | विद्यासागर पब्लिक स्कूल जमुनिया में आयोजित जिला स्तरीय वैश्य महासम्मेलन में प्रदेश और जिले से वैश्य महासभा के पदाधिकारी शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष गोविंद असाटी, गिरजेश सोनी, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष विनीता केसरवानी, युवा इकाई संभागीय अध्यक्ष डॉ. नितिन जैन, महिला इकाई जिला अध्यक्ष प्रीति पटवारी, अशोक जैन ठेकेदार, युवा इकाई अध्यक्ष वरुण सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वैश्य महासभा से जुड़े डॉक्टरों और अन्य लोगों का सम्मान किया। स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष संतोष सराफ, संचालन उमेश जैन, आभार मनीष विद्यार्थी ने माना। प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा, राजनीति नहीं करनी, पर इतना मजबूत जरूर बनना है कि लोग हमारी एकजुटता की सराहना करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ें और नीतियों की जानकारी दें। स्कूल संचालिका नेहा नीलेश जैन ने नारी शक्ति का सम्मान किया। नीरज जैन, निलेश जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। बंडा अध्यक्ष विनीत, युवा अध्यक्ष अमर साथियों समेत शामिल हुए।



Source link