Last Updated:
WPL Today Match Live Updates: महिला प्रीमियर लीग 2026 में आज गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर है. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में टूर्नामेंट का यह 12वां मुकाबला खेला जाना है. स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी लगातार चार जीत के साथ अजेय है. वहीं, गुजरात जायंट्स ने चार मुकाबलों में दो जीत दर्ज की हैं.
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants WPL Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 में आज गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर है. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में टूर्नामेंट का यह 12वां मुकाबला खेला जाना है. स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी लगातार चार जीत के साथ अजेय है. वहीं, गुजरात जायंट्स ने चार मुकाबलों में दो जीत दर्ज की हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या गुजरात जायंट्स आरसीबी का विजयरथ रोकने में कामयाब रहती है. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस के लिए स्मृति मंधाना और बेथ मूनी 7 बजे मैदान पर आएंगी.
आरसीबी की टीम ने अभी तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसकी टीम को हराना आसान नहीं होगा. दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स ने पहले दो मैच जीत कर इस सत्र की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद वह अगले दो मैच में हार गई और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई. आरसीबी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान मंधाना ने फॉर्म में वापसी की है. उन्होंने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट से मिली शानदार जीत में 96 रन की मैच विजेता पारी खेली.
𝗪𝗲’𝗿𝗲 𝗯𝗮𝗰𝗸 with a blockbuster on the cards! 🤩🍿