टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में बोलेरो और बाइक आमने-सामने टक्कर हो गई। सोमवार शाम 7:30 बजे हुए हादसे में 26 वर्षीय बाइक सवार रामदीन अहिरवार की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर की किस्त जमा करने टीकमगढ़ गया था। घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर की किस्त जमा कर लौट रहा था जानकारी के अनुसार, रामदीन अहिरवार राशनखेरा गांव का निवासी था। वह सोमवार शाम को ट्रैक्टर की किस्त जमा करने टीकमगढ़ गए था। वहां से अपने घर बड़ागांव लौट रहा था, तभी बाइक बड़ागांव-ककरवाहा रोड पर उमरी तिगैला के पास बोलेरो से टकरा गई। दोनों वाहनों में लगी आग टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मोटरसाइकिल और बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। मृतक रामदीन का शव भी आग में झुलस गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया बोलेरो सवार मौके से फरार पुलिस के अनुसार, बोलेरो ककरवाहा की ओर से बड़ागांव की तरफ जा रहा था। टक्कर के बाद वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और बोलेरो वाहन के मालिक व सवारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया और मामले की जांच जारी है।
Source link