बैतूल में मौसम बदला,अगले 2 दिन में बारिश की संभावना: बादल छाए, पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड से फिलहाल राहत नहीं – Betul News

बैतूल में मौसम बदला,अगले 2 दिन में बारिश की संभावना:  बादल छाए, पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड से फिलहाल राहत नहीं – Betul News




बैतूल में आज मौसम ने करवट ली है। वातावरण में नमी का स्तर 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि बीती रात बदली छाने से तापमान में उछाल दर्ज हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में साढ़े तीन डिग्री अधिक है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री था, जबकि सोमवार को यह 13.2 डिग्री दर्ज हुआ था। दिन का अधिकतम तापमान मंगलवार को 26 डिग्री रहा, जो रविवार के 28.7 डिग्री की तुलना में दो डिग्री कम है। सुबह 10 बजे तक नहीं निकला सूरज
सुबह 10 बजे तक सूरज नहीं निकला और आसमान पर बादलों का डेरा बना हुआ था। हवा की औसत रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही, लेकिन बीच-बीच में चलने वाले झोंकों ने गति बढ़ाकर 24 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचा दी, जिससे ठंड का अहसास हुआ। फिलहाल दृश्यता 5 किलोमीटर तक है और कोहरा पूरी तरह छंट चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान पर बादल बने रहेंगे और रात का तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड लौटने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 21 जनवरी की रात से एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 22 जनवरी से स्पष्ट दिखेगा। दूसरा और अधिक प्रभावी सिस्टम 26 से 28 जनवरी के बीच सक्रिय रहेगा। प्रदेश में भी मावठे की संभावना
मध्य प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को मावठे की बारिश की संभावना है। इसका असर ग्वालियर, रीवा सहित करीब 10 जिलों में देखने को मिलेगा। बुधवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्का कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने नागरिकों और किसानों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।



Source link