न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बिना शतक ठोके रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले नंबर 1 खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बिना शतक ठोके रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले नंबर 1 खिलाड़ी


अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 169 मुकाबलों की 165 पारियों में किया है.
अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में जारी टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 35 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 5 चौके के साथ 84 रनों की जबरदस्त पारी खेली.इस मुकाबले के दौरान अभिषेक ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. अभिषेक ने अब तक 8 बार यह कारनामा किया है, जबकि सूर्यकुमार यादव, फिल सॉल्ट और इविन लुईस ने 7-7 बार ऐसा किया है.

1 पारी में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. अभिषेक से पहले वेस्टइंडीज के कॉयरन पोलार्ड ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 पारी में 8 छक्के लगा चुके हैं. इस लिस्ट में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रिचर्ड लेवी शीर्ष पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में इस टीम के विरुद्ध हैमिल्टन में 13 छक्के लगाए थे.

बना दिए 5000 रन 
अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं. अभिषेक ने अपने करियर में पहला टी20 मुकाबला आज के 7 साल पहले यानी 2018 में खेला था. टी20 इस मुकाबले से पहले टी20 में उनके नाम 4918 रन थे. बता दें कि वह इस फॉर्मेट में 5000 रन बनाने वाले भारत के 22वें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 165 पारियों में 5000 रनों का आंकड़ा पूरा किया. इस लिस्ट में कई भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं. जैसे केएल राहुल, शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़. इन खिलाड़ियों ने भी अभिषेक से कम पारियों में 5000 रन बनाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


सबसे बड़ा टोटल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए. इनके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. कीवी टीम से जैकब डफी और काइल जेमीसन ने 2-2 विकेट हासिल किए। क्रिस्चियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट निकाला.यह टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टीम के द्वारा तीसरा उच्चतम योग है. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है, जिसने साल 2018 में इस टीम के खिलाफ 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए थे. वहीं, साल 2019 में इंग्लिश टीम ने नेपियर में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 241 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें : 44 बार 200 रन… टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ काटा गदर, खड़ा कर दिया सबसे बड़ा टोटल



Source link