भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने होंगी. भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर4 में खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन को लेकर जमकर बवाल हुआ था. भारत की शिकायत के बाद यह मामला आईसीसी तक जा पहुंचा था, जिसमें आईसीसी ने पूरे मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सूर्यकुमार और हारिस रउफ के खिलाफ कड़ा फैसला लिया है. दरअसल, आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 30 प्रतीशत जुर्माना लगाया है, जबकि साहिबजादा फहरान को इस पूरे मामले में वार्निंग देकर छोड़ दिया गया.
आईसीसी तक पहुंचा था मामला
इस टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, सबसे पहले लीग मैच के दौरान भारत-पाक के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पाक कप्तान सलमान अगा से हाथ ना मिलाने पर ये बवाल शुरु हो गया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)ने भारत-पाक मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट के ऊपर आईसीसी के नियमों का उल्लंधन करने का आरोप लगाया. इस पूरे मामले पर गुरुवार और शुक्रवार को आईसीसी ने सुनवाई की शुरुआत की, जिसमें दोनों टीमों के मैनेजर भी शामिल हुए.
रेफरी को मिली थी क्लीन चिट
इस पूरे मामले पर पीसीबी ने आईसीसी को मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट के खिलाफ मेल लिखा, जिसमें आईसीसी ने पाइक्राफ्ट को सही ठहराते हुए उन्हें पूरी तरह से क्लीन चिट दे दी है. उसके बाद पाकिस्तान यहीं शांत नहीं बैठा उसने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ आईसीसी को 17 सितंबर को एक और मेल भेजा. मामले ने और आग पकड़ ली जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने आईसीसी को हारिस रउफ और साहिबजादा फहरान की हरकतों को लेकर मेल किया और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की मांग की.
यह थी पूरी वजह
आईसीसी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हारिस रउफ के ऊपर 30-30 प्रतिशत का फाइन लगाया. हारिस ने जहां को बीच में लाते हुए मैदान पर अजीबोंगरीब इशारे किए. वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत को पहलगाम हमलें में मारे गए पीड़ितों समर्पित की थी. दोनों देशों के बीच तनाव का माहोल है और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा. यह 41 सालों में पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में आमन-सामने होंगे.